Move to Jagran APP

अलीगढ़ में जन सेवा के रूप में मनाएंगे महर्षि वाल्मीकि का प्राकट्य उत्सव

प्रदेश अध्यक्ष स्नेहा शर्मा आजाद ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें महर्षि वाल्मीकि जैसे महान संत मिले जिन्होंने रामायण के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्श व जीवन के बारे में परिचित कराया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 08:42 PM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 08:42 PM (IST)
अलीगढ़ में जन सेवा के रूप में मनाएंगे महर्षि 
वाल्मीकि का प्राकट्य उत्सव
अलीगढ़ में जन सेवा के रूप में मनाएंगे महर्षि वाल्मीकि का प्राकट्य उत्सव

जासं, अलीगढ़ : महर्षि वाल्मीकि महोत्सव मेला समिति महर्षि वाल्मीकि के प्राकट्य को महोत्सव के रूप में मनाएगी। इस बार की थीम जन सेवा ही संकल्प रखी गई है।

loksabha election banner

समिति की प्रदेश अध्यक्ष स्नेहा शर्मा आजाद ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें महर्षि वाल्मीकि जैसे महान संत मिले, जिन्होंने रामायण के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्श व जीवन के बारे में परिचित कराया। हम सभी ने निर्णय लिया है कि गरीब बच्चों को किताबें, स्कूल बैग आदि देंगे। जो बच्चे फीस नहीं दे सकते हैं, उनकी भी मदद की जाएगी। समाज के गरीब तबके के बच्चों की दूसरी जरूरतों को भी पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे वे भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। शिक्षा से वंचित बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराया जाएगा, ताकि वे भी शिक्षित होकर देश के विकास में अपना योगदान दे सकें।

समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू कुमार जाटव ने कहा कि महोत्सव में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा। समिति के जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि युवा समाजसेवियों को सम्मानित करेंगे। संस्थापक संयोजक संदेश राज ने कहा कि महोत्सव में देशभक्ति के गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ में रूप सज्जा प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। वाल्मीकि समाज के 11 बुद्धिजीवियों, डाक्टर, वकील, शिक्षक, ब्राह्माण आदि को सम्मानित किया जाएगा। इसमें पांच समाजसेवी महिलाएं भी होंगी।

संदेश राज ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को एकसूत्र में पिरोने का काम किया है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह संजू भैया, सांसद सतीश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत आदि रहेंगे। सभी अतिथियों को आमंत्रण पत्र भेज दिया गया और उनके स्तर से सहमति भी मिल चुकी है। अब कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन और रात जुटे हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.