Move to Jagran APP

Lockdown4: घर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से फैली सनसनी Hathras News

हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गोकुलधाम कॉलोनी में अकेली रह रही महिला की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। महिला पति से तलाक के बाद काफी समय से मायके में ही रह रही थी।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 04:17 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 08:12 AM (IST)
Lockdown4: घर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से फैली सनसनी Hathras News
Lockdown4: घर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से फैली सनसनी Hathras News

हाथरस जेएनएन : उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गोकुलधाम कॉलोनी में अकेली रह रही महिला की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। महिला पति से तलाक के बाद काफी समय से मायके में ही रह रही थी। घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।  सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।

loksabha election banner

पति का हो गया था तलाक

36 वर्षीय सुषमा पुत्री चरन सिंह की शादी कई साल पूर्व हुई थी। पति से तलाक हो जाने पर महिला कई साल से अपने मायके में रह रही थी। घर से बदबू आने पर इलाके के लोगों ने कोतवाली हाथरस गेट को सूचना दी। इलाका पुलिस के अलावा एसपी गौरव बंसवाल, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सिटी रामशब्द के साथ डॉग स्क्ॅवाड भी मौके पर पहुंच गया। महिला के हाथ बंधे हुए थे, गले पर कुछ निशान थे। घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था।

छानबीन में जुटी पुलिस

बताते हंै कि महिला कई दिनों से अकेली रह रही थी। महिला के घर के पास ही चाचा परिवार सहित रहते हैं। जयपुर में भी महिला के पिता का एक घर है, लॉकडाउन के कारण मां भी वहीं है। पुलिस ने वारदात की जानकारी महिला के परिजनों को दी। एएसपी की माने तो मामले की छानबीन कराई जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

लॉकडाउन में मारपीट, घायल वृद्ध की मौत पर जमकर हंगामा

हाथरस में दो दिन पहले हैंडपंप पर गंदगी करने की मना करने पर मारपीट में घायल हुए वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस द्वारा समझाने पर तथा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद ही शव का अंतिम संस्कार हो सका। गांव कजरोठी निवासी कीकड़ ङ्क्षसह की गांव के ही 3 युवकों द्वारा हैंडपंप पर हुए विवाद के बाद उनकी पिटाई कर दी थी। इससे दूसरे दिन उनकी मौत हो गई। बुधवार की रात जब शव को घर पहुंचाया गया तो मृतक के पुत्रों ने कहा कि जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होगी अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक डीके सिसोदिया द्वारा मृतक के पुत्रों को काफी समझाया बुझाया लेकिन वह टस से मस नहीं हुए। हार कर उनको वापस लौटना पड़ा। पूरी रात मृतक का शव गांव में रखा रहा। लेकिन उसका अंतिम संस्कार नहीं हुआ। पुलिस को रात रात्रि में ही रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। गुरुवार की सुबह पुलिस ने जानकारी की लेकिन तब तक कीकड़ ङ्क्षसह का अंतिम संस्कार नहीं हुआ।

गिरफ्तारी के आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार

मामला बिगड़ता देख प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब मृतक का अंतिम संस्कार हो सका। इस मामले में मृतक के बेटे महेंद्र ङ्क्षसह ने गोला, हरिओम, कलुआ पुत्रगण गौरीशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.