Move to Jagran APP

Lockdown 4 : ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, कासगंज के प्रवासी मजदूर घायल Aligarh News

उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ में मंगलवार को सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ से कासगंज जा रहे सात प्रवासी मजदूर अलीगढ़ में एक हादसे में घायल हो गए। सातों लोग चंडीगढ़ से चले थे।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 01:25 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 04:16 PM (IST)
Lockdown 4 : ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर,  कासगंज के प्रवासी मजदूर घायल Aligarh News
Lockdown 4 : ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, कासगंज के प्रवासी मजदूर घायल Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ में मंगलवार को सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ से कासगंज जा रहे सात प्रवासी मजदूर अलीगढ़ में एक हादसे में घायल हो गए। सातों लोग चंडीगढ़ से चले थे। अलीगढ़ से आगे ऑटो से आगे का सफर शुरू ही किया था कि खैरेश्वर चौराहे पर ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार सातों लोग घायल हो गए। सभी घायल जनपद कासगंज के रहने वाले हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिन्हेंं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

कासगंज जा रहे थे प्रवासी मजदूर

बताते चलें देश में कोरोनावायरस के संक्रमण को लेकर लॉकडाउन चल रहा हैै। रोजगार ठप होने से बढी संख्‍या में प्रवासी मजदूर अपने घरों को जा रहे हैं। मंगलवार को सड़क हादसे में घायल हुए प्रवासी मजदूर भी कामकाज ठप होने पर अपने घर कासगंज जा रहे थे, लेकिन हादसे में घायल हो गए। इनमें देवेंद्र सिंह पुत्र होरीलाल, विष्‍णु पुत्र देवेंद्र,गौरव पुत्र देवेंद्रए ,अवेधश निवासीगण टुकररी सौंरों कासगंज व ऑटोचालक अवधेश प गंगीरम निवासीगण पिदलखनौर चंडीगढ़।

आठ हजार रुपये में टेंपो बुक किया

कासगंज के थाना सोरों स्थित गांव  टुकरर्री निवासी देवेंद्र ङ्क्षसह अपने बेटे विष्णु, गौरव व बहू लक्ष्मी के साथ चंडीगढ़ में रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। लॉकडाउन में कई बार आने का प्रयास किया, मगर बात नहीं बनी। ट्रेनें चलने लगीं, तो ऑनलाइन टिकट बुक करने की कोशिश की, मगर असफल रहे। सोमवार की रात उन्होंने आठ हजार रुपये में एक टेंपो बुक किया।

ट्रक में जा घुसा टेपों

इसमें देवेंद्र के परिवार के अलावा अवधेश निवासी सजानगर (रामपुर) और दो ड्राइवर चंडीगढ़ के उमेश व गंगाराम थे। रातभर गंगाराम ने टेंपो चलाया। सुबह उमेश टेंपो चलाने लगे। गभाना टोल को क्रॉस करके सुबह करीब सात बजे खेरेश्वर चौराहे पर पहुंचते ही सामने चल रहे ट्रक ने ब्रेकर आने पर अचानक ब्रेक लगा दिए। इस पर टेंपो अनियंत्रित हो गया और सीधे ट्रक में जा घुसा। ट्रक के पीछे लगा डाला खुला था, जो टेंपो पर गिर पड़ा। टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शोर सुनकर लोग दौड़े और घायलों को बाहर निकाला। सातों लोग घायल हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.