विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lockdown 4: मस्जिद में नमाज को लेकर विवाद, पथराव में दो घायल Aligarh news

By Sandeep SaxenaEdited By:
Published: Mon, 25 May 2020 02:52 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 09:28 AM (IST)

उत्‍तर पद्रेश के अलीगढ़ में कस्बा दादों की मस्जिद में नमाज को लेकर सोमवार को मुस्लिम समाज के ही दो पक्ष आमने सामने आ गए। जमकर पथराव व मारपीट हुई।

Lockdown 4: मस्जिद में नमाज को लेकर विवाद, पथराव में दो घायल Aligarh news
Lockdown 4: मस्जिद में नमाज को लेकर विवाद, पथराव में दो घायल Aligarh news

अलीगढ़ [जेएनएन]: उत्‍तर पद्रेश के अलीगढ़ में कस्बा दादों की मस्जिद में नमाज को लेकर सोमवार को मुस्लिम समाज के ही दो पक्ष आमने सामने आ गए। जमकर पथराव व मारपीट हुई। इस दौरान दो लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हटाया। बताते हैं कि मस्जिद कमेटी में शामिल कुछ लोगों ने नमाज की थी। इन लोगों ने नमाज के लिए आए अन्य लोगों को रोका तो विवाद हो गया। तनाव देखते हुए मस्जिद के पास पुलिस तैनात है।

मुस्लिम समाज के दो पक्ष आमने सामने आ गए

देश भर में चल रहे लॉकडाउन को लेकर मंदिरों  में पूजा व मस्‍िजदों में नमाज पढ़ने को लेकर रोक लगा रखी है। बताते हैं कि सोमवार को दादों में मस्‍िजद कमेटी के पदाधिकारी चुपके से ईद की नमाज पढ़ने के लिए आ गए।  इसकी जानकारी जब मुस्‍िलम समाज के लोगों को लगी तो वे नाराज हो गए। इकट़ठा होकर मस्‍िजद के  पास आ गए। इसको लेकर कमेटी के लोग व अन्‍य नमाजियों में विवाद हो गया। मुस्लिम समाज के ही दो पक्ष आमने सामने आ गए। जमकर पथराव व मारपीट हुई। इस दौरान दो लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हटा दिया है। साथ ही तनाव देखते हुए मस्जिद के पास पुलिस तैनात कर दी गई है।

मंदिर में पूजा करने पर विवाद, दो गिरफ़तार

थाना कासिमपुर देहात में ठाकुरों के मोहल्ले में मन्दिर पर पूजा करने पहुंचे दो बाल्मीक समाज के युवकों को ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ लिया।जिन्हें थाने लाकर लॉकडाउन की धारा 188 के तहत कार्यवाही की है।कासिमपुर देहात में ठाकुर व बाल्मीक समाज के गांव में अलग अलग मन्दिर हैं। बाल्मीक समाज के दो युवक ठाकुरों के मंदिर पर पूजा करने पहुच गए। इस पर ठाकुर समाज के लोगो ने विरोध किया तो दोनों युवक जिद पर अड़ गए कि उनके लिए किसी भी मन्दिर के पट बंद नही हैं।किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों युवकों को थाने और लॉकडाउन के उल्लंघन में गिरफ्तार कर लिया।