Move to Jagran APP

दिल्ली में मिली अलीगढ़ की लापता दोनों छात्राओं की लोकेशन, पुलिस रवाना

जासं अलीगढ़ गांधीपार्क क्षेत्र से लापता दो छात्राओं की तलाश में जुटी पुलिस को अहम सुराग मिले

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 02:27 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 02:27 AM (IST)
दिल्ली में मिली अलीगढ़ की लापता दोनों 
छात्राओं की लोकेशन, पुलिस रवाना
दिल्ली में मिली अलीगढ़ की लापता दोनों छात्राओं की लोकेशन, पुलिस रवाना

जासं, अलीगढ़ : गांधीपार्क क्षेत्र से लापता दो छात्राओं की तलाश में जुटी पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। दोनों छात्राएं दिल्ली में हैं। दोनों किसी परिचित से मिलने हरियाणा के सोनीपत जा रही थीं, रास्ते में भटक गईं। खुद ही टेंपो चालक के फोन से दिल्ली में होने की जानकारी दी। पुलिस की टीम दिल्ली व सोनीपत पहुंच गई हैं।

loksabha election banner

क्षेत्र की 14 वर्षीय छात्रा नौ नवंबर को दो सहेलियों के साथ कॉलेज गई थी। एक सहेली घर लौट आई, दो छात्राएं नहीं आईं। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सर्विलांस की जांच में पता चला है कि दोनों छात्राएं किसी परिचित से मिलने सोनीपत गई थीं। दिल्ली में भटक गईं। उन्होंने टेंपो चालक के फोन से कॉल करके ये भी कहा कि दिल्ली में हैं। हमें ले जाओ। पुलिस ने टेंपो चालक के फोन पर बात की तो पता चला कि दोनों रोडवेज बस में बैठकर रवाना हो गई हैं। इसके बाद एक टीम सोनीपत पहुंच गई, जहां से परिचित को हिरासत में लिया, मगर उसने छात्राओं के वहां पहुंचने से इन्कार कर दिया। थाना गांधीपार्क के एसएसआइ नरेश कुमार ने बताया कि छात्राओं के बारे में अहम जानकारी मिली है। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।

.........

छात्राओं की बरामदगी के लिए आइजी से मिले बसपाई

जासं, अलीगढ़ : थाना गांधीपार्क क्षेत्र में दो सगी बहनों के गायब होने की सूचना पर गुरुवार को बसपा का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। पार्टी के अलीगढ़-आगरा मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह व जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने 30 घंटे से गायब बेटियों के घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। इसके बाद यह प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिजनों को लेकर आइजी से मिलने पहुंचा। आइजी को पुलिस की लापरवाही व घटनाक्रम को संजीदगी से न लेने की शिकायत भी की। रतन दीप सिंह ने कहा कि आइजी के मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया। इस मौके पर अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी विजेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह ऊष्वा, सीबी सिंह, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.