Live Aligarh Coronavirus News Update: हाथरस में दो और corona पॉजिटिव मिले
हाथरस में दो और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक व्यक्ति सासनी का है जबकि दूसरा हाथरस जिले के लाला का नगला है।
हाथरस जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर देश भर में लॉकडाउन चल रहा है, लेकिन गुरुवार की सुबह की शुरूआत बुरी खबर से हुई है। हाथरस में दो और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक व्यक्ति सासनी का है जबकि दूसरा हाथरस जिले के लाला का नगला है। खास बात यह है कि व्यक्ति आगरा से सब्जी लेकर यहां आता था।
हाथरस के लाला का नगला में कराई 2249 घरों की स्क्रीनिग
लाला का नगला में एक मुस्लिम व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने एक किलोमीटर के दायरे की नाकाबंदी करा दी। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाला का नगला का सर्वे कराया गया। लाला का नगला में 2249 घरों की स्क्रीनिग की गई। जिसमे 21 टीम व 5 सुपरवाइ•ार ने काम किया। एक रोगी खांसी और बुखार से पीडि़त मिला। स्क्रीङ्क्षनग के तहत स्वास्थ्य कर्मी आशा एएनएम आंगनबाड़ी घर, घर जाकर लोगों से यह जानकारी लेंगे कि घर में किसी को खांसी, जुकाम या बुखार तो नहीं है या सांस लेने में परेशानी तो नहीं है। और घर के मुखिया का नाम नोट करेंगी। यदि किसी को समस्या है तो उसका भी नाम पता, फोन नंबर में किया जाएगा। इस स्क्रीङ्क्षनग के उपरांत जो व्यक्ति उपरोक्त लक्षणों के साथ पाए जाते हैं उनकी दोबारा डॉक्टर जांच करेंगे तथा स्थिति को देखते हुए उन्हें क्वॉरंटाइन किया जाएगा व उनका सैंपल लिया जाएगा और कोरोना की जांच के लिए भेजा जाएगा।
13 लोगों को किया होम क्वारंटाइन
गणपति नगर में फीरोजाबाद में तैनात एक सिपाही को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हो जाने के बाद एक किलोमीटर तक के इलाके को हॉट स्पॉट में तब्दील कर दिया गया था। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्वे कराया गया था। स्क्रीनिग में मिले लक्षण वाले लोगो में से 13 लोगो को क्वारंटाइन किया गया है। सभी की कोविड 19 की जांच कराने के लिए सैंपल लिए गए।
हॉटस्पॉट इलाके में पुलिस की सतर्कता
शहर में तीन कोरोना पॉजिटिव केस निकलने के बाद प्रशासन ने सीकनापान गली, लाला का नगला और ओढ़पुरा रोड स्थित गणपति नगर का एक किलोमीटर का एरिया हॉट स्पॉट में तब्दील कर दिया था। गली-मोहल्लों की नाकाबंदी कराने के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हॉट स्पॉट एरिया के अंतर्गत आने वाले एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग पिछले कई दिनों से अपने घरों में बंद हैं। ऐसे में लोगों की छटपटाहट बढ़ गई है। किसी न किसी बहाने के जरिए लोग अपने घरों से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे है। ऐसी स्थिति में अब पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। सुबह छह बजते ही पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंच जाते हैं।