Move to Jagran APP

आइए कदम बढ़ाएं, धरती को हरा-भरा बनाएं, दैनिक जागरण का पौधारोपण अभियान आज से Aligarh news

मनुष्य कोई काम ठान ले तो उसके लिए कुछ भी मुश्किल नहीं है। बस उसके अंदर दृढ़ संकल्प होना चाहिए। दैनिक जागरण ने धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया है। इसमें आप सभी का सहयोग और साथ चाहिए।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sat, 26 Jun 2021 05:02 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jun 2021 06:16 AM (IST)
आइए कदम बढ़ाएं, धरती को हरा-भरा बनाएं, दैनिक जागरण का पौधारोपण अभियान आज से Aligarh news
दैनिक जागरण ने धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया है।

अलीगढ़, जेएनएन  । मनुष्य कोई काम ठान ले तो उसके लिए कुछ भी मुश्किल नहीं है। बस उसके अंदर दृढ़ संकल्प होना चाहिए। दैनिक जागरण ने धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया है। इसमें आप सभी का सहयोग और साथ चाहिए, यदि हम सभी संकल्प के साथ लग जाएं तो इस लक्ष्य को पाने में कोई मुश्किल नहीं है। शनिवार से हम पूरे जिले में व्यापक पौधारोपण अभियान शुरू कर रहे हैं। इस अभियान में एक-एक कड़ी जुड़ेगी तो लंबी माला बन जाएगी। इसलिए आप तैयार हो जाइए पौधरोपण के लिए। इस बार हम अपने जिले को हरा-भरा बनाकर ही रहेंगे। दैनिक जागरण ने अभियान आओ रोपें, अच्छे पौधे में पर्यावरण के अनुकूल पौधे रोपने का बीड़ा उठाया है। इसलिए आम, पीपल, नीम, आंवला, बरगद आदि के पौधे लगाएं, जिससे पर्यावरण को लाभ पहुंचे।

loksabha election banner

प्रत्येक व्यक्ति लगाए पौधा : आज पौधारोपण बहुत जरूरी हो गया है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाना चाहिए। यह हम सभी के लिए बहुत जरूरी है। तमाम तरह की बीमारियां हो रही हैं, उसमें कहीं न कहीं पर्यावरण का कुप्रभाव भी है। पर्यावरण के साथ हम लोगों ने बहुत खिलवाड़ किया है। दैनिक जागरण ने हम सभी के जीवन से जुड़े मुद्दे को उठाया है, इसलिए हमारा कर्तव्य है कि आओ रोपें, अच्छे पौधे अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाएं। इस अभियान से सभी को जोड़ें। ध्यान रखें कि परिवार का कोई सदस्य न रह जाए। वैसे भी पौधे लगाने से पुण्य मिलता है, यह हमारे धर्म-पुराणों में भी लिखा है।

सूरज पाल सिंहह राना, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता

सबकी अपील, करें पौधरोपण : दैनिक जागरण का हर अभियान दिल को छूने वाला होता है। यह अभियान तो हम सभी के लिए संजीवनी है। परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जुडऩा चाहिए। सभी को पौधे रोपने चाहिए। उनकी देख-रेख का भी बीड़ा उठाना चाहिए। जब तक पौधे बड़े नहीं हो जाते, तब तक बच्चों को इनमें प्रतिदिन पानी देने की आदत डालें। बच्चों में यदि यह भावना आ गई तो आगे भी वो पौधे रोपते रहेंगे। आओ रोपें अच्छे पौधे अभियान से जुड़कर हम धरती पर हरियाली लाने का प्रयास करें। इतने अधिक पौधे लगाएं कि पूरे प्रदेश में अलीगढ़ अव्वल हो। पौधे लगाते समय उसके बचाने का भी संकल्प सभी लें।

ऋषिपाल सिंह, सेवानिवृत्त प्रवक्ता

तीस साल पहले मिलने दिखते थे घने जंगल : हम तमाम चीजों पर अनावश्यक रूप से पैसे खर्च करते हैं। मगर, जिससे हमारा जीवन सुरक्षित रहे, उसके बारे में नहीं सोचते हैं। हमें सबसे अधिक पौधारोपण पर ध्यान देना होगा। दैनिक जागरण के इस अभियान से जुड़ें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं। मुझे याद आता है कि 30 साल पहले जब मैं अपने गांव से अलीगढ़ आता था तो रास्ते में घने बाग मिलते थे। आज बाग की बात छोडि़ए, दो-चार पेड़ भी एक साथ नहीं मिलते हैं। अधिक से अधिक पौधे लगाने की कोशिश करें। शहर से लेकर गांवों तक धरती को पौधे से पाट दें, हर तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आए।

ब्रजमोहन सिंह, जिलाध्यक्ष सहकार भारती

अब तो गांवों में भी शुद्ध वातावरण नहीं मिलता : शहर की बात छोड़ दीजिए, अब तो गांवों में भी शुद्ध वातावरण नहीं मिलता है। बाग-बगीचे नजर नहीं आते हैं। दूर-दूर तक छाया नहीं दिखती है। ऐसे में बीमारियों का प्रकोप तो बढ़ेगा ही। दैनिक जागरण ने इन सबको देखते हुूए ही इस अभियान की शुरुआत की है। हमारा कर्तव्य बनता है कि हम सभी इस अभियान को जनांदोलन बना दें। प्रत्येक घर से आवाज उठे कि हम पौधे रोपने के लिए जा रहे हैं। एक उत्सव व पर्व सा माहौल हो। हर तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आए। पौधे लगाने के साथ हम उसके देखरेख की भी ङ्क्षचता करें, जिससे वो पनपकर पेड़ बन सकें। आइए, इस पुण्य काम में सहभागिता करें।

यादराम शर्मा, सेवानिवृत्त सहायक भूलेख अधिकारी

संकल्प लीजिए, पौधे रोपकर लाएंगे हरियाली : संदीप सिंह

सूबे के वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह ने दैनिक जागरण के अभियान से सभी को जुडऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि आज हरियाली बहुत जरूरी है। पेड़-पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है। इसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए, क्योंकि वो ऊर्जावान होते हैं। यदि वो इस मुहिम से जुड़ जाएंगे तो अलीगढ़ में हर तरफ हरियाली नजर आएगी। हमने तो पेड़-पौधों की पूजा की है। हमारी संस्कृति में इन्हें देवता माना जाता है। यदि हम पौधे लगाएंगे तो यह पुण्य का काम होगा। आने वाली पीढ़ी के लिए यह वरदान साबित होगा। दैनिक जागरण की मुहिम की अच्छी बात है कि इन्होंने देसी पौधों को प्राथमिकता दी है। नीम, पीपल, आंवला, आम, महुआ, जामुन आदि पौधे रोपने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ये पेड़ हमें फल देते हैं, साथ ही छाया भी देते हैं। संकल्प के साथ सभी लोगों ने इनके पौधों को लगाया तो आने वाले दिनों में यह पर्यावरण के लिए सहायक होंगे। इनसे पक्षियों को भी लाभ होगा। फलदार पेड़ न होने से उन्हें बैठने में दिक्कत होती है। संदीप ने कहा कि इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। प्रत्येक घर से व्यक्ति पौधारोपण करने के लिए निकले। इससे यह एक उत्सव और पर्व जैसा माहौल बन जाए। हर कोई इससे जुडऩे के लिए प्रेरित हो उठे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.