Move to Jagran APP

जीवन में खुशहाली को आओ लगाएं पौैधे, आज रोपे जाएंगे 37 लाख पौधे Aligarh News

पहले दिन जिले में 37 लाख पौधे लगाए जाएंगे। प्रशासन ने तैयारी कर ली है। सभी विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य बांट दिया गया है। चुनावी पैटर्न पर पौधारोपण होगा।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 09:27 AM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 09:27 AM (IST)
जीवन में खुशहाली को आओ लगाएं पौैधे, आज रोपे जाएंगे 37 लाख पौधे Aligarh News
जीवन में खुशहाली को आओ लगाएं पौैधे, आज रोपे जाएंगे 37 लाख पौधे Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन)। पौधारोपण महाकुंभ 2019 का शुक्रवार से शुभारंभ होगा। पहले दिन जिले में 37 लाख पौधे लगाए जाएंगे। प्रशासन ने तैयारी कर ली है। सभी विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य बांट दिया गया है। चुनावी पैटर्न पर पौधारोपण होगा। इसके लिए अफसरों की जिम्मेदारी बांटी गई। डीएम समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारी पौधारोपण करेंगे। यह अभियान भारत छोड़ो आंदोलन को समर्पित होगा। इसके लिए गड्ढों की खोदाई का काम हो चुका है। जिले में आम, बरगद, नीम, साल, महुआ, कल्पवृक्ष, सहजन आदि के पौधे लगाए जाएंगे।

loksabha election banner

मंडलायुक्त ने की पौधा वितरण की शुरुआत

मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने कमिश्नरी सभागार में पौधा वितरण की शुरुआत की। पहले दिन एक हजार किसानों को पांच हजार पौधे बांटे गए। मंडलायुक्त ने अपील की कि सभी बेटे की तरह पौधे की देखभाल करें। शुक्रवार को मंडल में 82 लाख पौधे लगाए जाएंगे। कमिश्नरी में नीबू, सागौन, अमरूद, आम के पौधे बांटे गए।

स्वतंत्र एजेंसी से होगी जांच

पौधारोपण अभियान की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाएगी। पौधारोपण के बाद पौधों की क्या स्थिति है, इसका मूल्यांकन किया जाएगा। जिन स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है, वहां जियो टैगिंग की जा रही है।

चुनावी पैटर्न पर होगी निगरानी

डीएम चंद्रभूषण सिंह का कहना है कि जिले में एक ही दिन में 37 लाख पौधे रोपे जाने हैं। तैयारियां हो गई हैं। सभी विभागों को काम बांट दिया गया है। पौधारोपण अभियान की निगरानी चुनावी पैटर्न पर की जाएगी। इसमें पौधे मतपत्र होंगे व ग्राम पंचायत पोलिंग बूथ। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम विकास अधिकारी पीठासीन अधिकारी होंगे। ब्लाक स्तर पर सेक्टर पौधारोपण समन्वयक, न्याय पंचायत स्तर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, तहसील स्तर पर जोनल पौधारोपण समन्वयक तथा जोनल मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं।

इस तरह मिला लक्ष्य

विभाग, पौधों की संख्या

वन विभाग, 14.23 लाख

ग्राम विकास, 15.23 लाख

कृषि विभाग, 4.49 लाख

राजस्व, 1.53 लाख

पंचायती राज, 1.53 लाख

उद्यान, 1.53 लाख

आवास विकास, 7680

उद्यान, 1.53 लाख

औद्योगिक विकास, 5400

नगर विकास, 27306

पीडब्ल्यूडी, 1.10 लाख

सिंचाई, 26700

पशुपालन, 6650

सहकारिता, 6100

उद्योग केंद्र, 9086

विद्युत, 5320

माध्यमिक, 61326

बेसिक, 61336

उच्च शिक्षा, 11930

पुलिस, 7680

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.