Move to Jagran APP

कोरोना काल में मिली सेवा व पर्यावरण संरक्षण की सीख Aligarh News

‘कोराना वायरस‘ दुनियाभर के लिए महामारी बन चुका है जिस वजह से हमारी सरकार ने नागरिकों की सुरक्षा हेतु लॉकडाउन घोषित कर दिया था। इस लॉकडाउन की वजह से सभी के जीवन में काफी परिवर्तन आया है।अनुभव भी सबसे अलग व रोमांचकारी रहा है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 10:44 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 10:44 AM (IST)
कोरोना काल में मिली सेवा व पर्यावरण संरक्षण की सीख Aligarh News
‘कोराना वायरस‘ दुनियाभर के लिए महामारी बन चुका है।

अलीगढ़, जेएनएन। आदरणीय नानी जी, सादर नमस्कार। हम सब यहां कुशलतापूर्वक हैं, आशा करते हैं आप भी वहां कुशलमंगल एवं स्वस्थ होंगी। ‘कोराना वायरस‘ दुनियाभर के लिए महामारी बन चुका है, जिस वजह से हमारी सरकार ने नागरिकों की सुरक्षा हेतु लॉकडाउन घोषित कर दिया था। इस लॉकडाउन की वजह से सभी के जीवन में काफी परिवर्तन आया है। काफी लोग अपनी व्यस्तता के कारण अपने परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाते थे। कोविड-19 दौर में लगे लॉकडाउन में यह मुमकिन हो पाया है कि वह लोग अब सिर्फ समय ही नहीं बिता रहे हैं, बल्कि कुछ नई यादें भी बना रहे हैं। कोविड-19 दौर ने जीवन जीने का तरीका तो बदला ही लेकिन काफी कुछ सिखा भी दिया। अपनी जिम्मेदारियों का एहसास भी कराया। वक्त कैसा भी हो? पीड़ितों व जरूरतमंदों के प्रति सेवा व मदद का भाव रखना सिखा दिया है। चुनौतियों से बिना डरे लड़ने का हुनर भी इस महामारी काला में सीखने को मिला है। इससे खुद के अंदर अलग आत्मविश्वास का संचार भी मैनें पाया है। जिसकी कल्पना भी नहीं की थी वो पढ़ाई का आनलाइन माध्यम भी काफी कुछ सिखा गया। वहीं अपनों के बीच पूरा दिन बिताने का अनुभव भी सबसे अलग व रोमांचकारी रहा है।

loksabha election banner

लॉकडाउन में सीखने को मिला

इस लॉकडाउन की वजह से हमें बहुत कुछ अच्छा सीखने और जानने को मिला है। मैंने भी ‘मां‘ के साथ मिलकर खाना बनाया। कोरोना महामारी में बदलावों की बात करें तो काफी प्राकृतिक बदलाव भी नजर आए हैं। अब सड़कों पर वाहन न होने के कारण प्रदूषण कम हुआ। वाहनों का कम उपयोग करना जिससे प्रदूषण कम हो सके, अपनी व्यस्त जिंदगी में से अपने परिवार के लिए समय निकालना आदि भी सीखने को मिला। इस समय में हम व्यायाम तथा योगा करके अपनी सेहत अच्छी बना रहे हैं। लॉकडाउन में विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को भी काफी समय दे पा रहे हैं। आनलाइन कोर्स की मदद से यह समय उनके लिए काफी प्रभावी रहा है। मगर अभी भी कोरोना संक्रमण कम नहीं हुआ है, सभी लोगों को एहतियात बरतने की सख्त जरूरत है। मास्क व सैनिटाइजर के उपयोग के साथ कहीं भी जाने पर शारीरिक दूरी के नियम का पालन भी अनिवार्य है। इन उपायों के जरिए ही संक्रमण से बच सकते हैं। आप भी अपना ध्यान रखें और अपनी कुशलता का समाचार देती रहें।

आपकी धेवती

गौरी शर्मा, (कक्षा-11), विजडम पब्लिक स्कूल

 

ऑनलाइन शिक्षा समाधान नहीं, मगर विकल्‍प के तौर पर सही 

जरूरतमंदों, असहायों व पीड़ितों की सेवा करने व उनकी मदद करने का भाव मनुष्य के अंदर आत्मविश्वास का संचार करता है। व्यक्ति मेें जब आत्मविश्वास होता है तो वो किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़कर बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। अगर मन में आत्मविश्वास नहीं है तो शिक्षा हो या व्यापार या अन्य कोई भी क्षेत्र मनुष्य के अंदर असुरक्षा का भाव रहता है। जिससे उसके कार्य की क्षमता व प्रदर्शन पर फर्क पड़ता है। ये आत्मविश्वास लोगों की सेवा व मदद कर पाया जा सकता है। छात्रा गौरी ने भी बताया कि, कोरोना काल में लोगों की मदद का भाव उनके अंदर जगा। दूसरों की मदद कर उनके अंदर आत्मविश्वास का संचार भी हुआ। इसलिए कोरोना महामारी का मुश्किल दौर हो या अन्य कोई भी विपत्ति हो, अपनी सामथ्र्य के अनुसार लोगों की मदद के लिए हाथ जरूर बढ़ाना चाहिए। इस कोविड-19 दौर ने लोगों में सेवा का भाव जरूर जगाया है। कहते हैं कि हर विषम परिस्थिति में सकारात्मक चीजें भी छिपी होती हैं। ये सेवा का भाव, भूखों को भोजन कराना, घर पर अपनों की फिक्र में कैद होकर काम करना आदि इसी का हिस्सा मात्र है। विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए आनलाइन शिक्षा का दौर निश्चित ही कठिन है। ये विकल्प के तौर पर तो सही है मगर समाधान नहीं बन सकती। इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर की अनुपलब्धता के बीच ये माध्यम और भी कठिन हो जाता है। मगर इसमें भी सकारात्मकता छिपी है। अगर किसी कारण बच्चा स्कूल आने में अक्षम है तो विकल्प के तौर पर आनलाइन पढ़ाई से वो अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेगा। बशर्ते स्कूल-कॉलेजों की ओर से भी ऐसी सुविधा व व्यवस्था की जाए।

- सिस्टर ज्योत्सना, प्रिंसिपल, अवर लेडी ऑफ फातिमा सीनियर सेकेंडरी स्कूल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.