गांवों की भूमि समस्याएं खत्म करने की तैयारी
प्रगति - आज जिले के चार गांवों में एक साथ टीम करेंगी निरीक्षण - श्रावस्ती मॉडल में पर समस्याअ
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ :
गांवों को समस्या रहित बनाने के लिए प्रशासन ने श्रावस्ती मॉडल के हिसाब से काम शुरू कर दिया है। गुरुवार को जिले के चार गांवों में पुलिस-प्रशासनिक टीम जाएंगी। वहां लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। 31 मार्च तक जिले के सभी गांव को विवाद रहित बनाना है।
अभी भूमि विवाद सुलझाने में काफी समय लगता था। इससे टकराव बढ़ता है और अपराधों का ग्राफ भी। बीते दिनों श्रावस्ती जिले में एकमुश्त भूमि विवादों का निपटारा किया गया है। शासन ने सूबेभर में इस व्यवस्था को लागू कर दिया। इस अभियान के तहत गांव को भूमि विवाद रहित बनाना है। जिले में थाना स्तर पर राजस्व व पुलिस विभाग की 10 सदस्यीय दो टीमें बनाई गई हैं। इसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, न्यूनतम चार लेखपाल व एक थानाध्यक्ष शामिल हैं। एडीएम प्रशासन आरएन शर्मा ने बताया कि गुरुवार से यह टीम काम करना शुरू कर देंगी। पहले दिन चार गांव का निरीक्षण होगा। इसमें गभाना में धर्मपुर, कनोई व इगलास में नगला जोतू व सरसौली शामिल हैं।