Move to Jagran APP

अलीगढ़ के विकास कार्यों में लालजी टंडन का लगा था हाथ aligarh news

तमाम नेता टंडन की पुरानी यादों में खो गए। कहा अटलजी लखनऊ की अपनी विरासत टंडन को सौंप गए थे। उन्होंने उसे बखूबी निभाया और संगठन को मजबूती प्रदान की।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 08:41 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 05:11 PM (IST)
अलीगढ़ के विकास कार्यों में लालजी टंडन का लगा था हाथ aligarh news
अलीगढ़ के विकास कार्यों में लालजी टंडन का लगा था हाथ aligarh news

अलीगढ़ (जेएनएन)।  मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक जताया। शहर और महानगर में कार्यकताओं ने श्रध्दाजंलि दी। तमाम नेता टंडन की पुरानी यादों में खो गए। कहा, अटलजी लखनऊ की अपनी विरासत टंडन को सौंप गए थे। उन्होंने उसे बखूबी निभाया और संगठन को मजबूती प्रदान की।

loksabha election banner

लोकर्पण को आए थे 

शहर विधायक संजीव राजा ने बताया कि 2001-02 में टंडन नगर विकास मंत्री थे। तब वह भाजपा महानगर अध्यक्ष थे। अलीगढ़ की तमाम योजनाओं का लोकार्पण करने टंडन अलीगढ़ आए थे। कृष्णांजलि में कार्यक्रम था। महानगर अध्यक्ष होने के नाते लखनऊ आना-जाना रहता था। अलीगढ़ आते ही टंडन उन्हें पहचान गए और नाम लेकर बुलाया। कहा, अध्यक्ष जी मेरे साथ ही रहो। विधायक ने बताया कि टंडन एक बार जिन्हें देख लेते थे तो व्यक्तिगत रूप से नाम लेकर बुलाते थे। अलीगढ़ में उन्होंने तमाम विकास कार्य कराए। वह प्रखर और कुशल संगठनकर्ता थे। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील पांडेय ने कहा, नगर विकास मंत्री रहते हुए टंडन खैर भी आए थे। महानगर पालिका की बिङ्क्षल्डग काफी पुरानी थी। मैंने उनसे नई बिङ्क्षल्डग की मांग कर दी। उन्होंने तुरंत निर्देश जारी कर दिए।

उन्हीं के समय बनी पालिका की बिल्डिंग 

पालिका की बिल्डिंग उन्हीं के समय बनी थी। लखनऊ चौक स्थित उनके आवास पर भी जाना होता था। सहज रूप से वो घर पर बुला लिया करते थे। प्रदेश कार्यकरणी सदस्य डॉ. राजीव अग्रवाल में कहा कि लखनऊ जाने पर टंडन बड़े आत्मीयता से मिलते थे। वो हमेशा कहते थे कि सबसे बड़ी ताकत संगठन है। भाजपा नेता योगेश शर्मा ने बताया कि सेवा भवन समेत कई मार्ग व भवनों को टंडन ने लोकार्पण किया था। कल्याण ङ्क्षसह से उनका गहरा नाता रहा। जिलाध्यक्ष ऋषिपाल ङ्क्षसह, महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत समेत तमाम भाजपा नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

जताया शोक   

भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन भारत के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनका जीवन त्याग और सेवा का प्रतिमूर्ति रहा। राजनीति व संवैधानिक पदों पर रहते हुए सदैव जनसेवा के लिए समर्पित रहे। एमएलसी ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि राज्यपाल लालजी टंडन के निधन से स्तब्ध हूं। 2002 में वह मेरे साथ केबिनेट मिनिस्टर रहे। इस दौरान उनसे घनिष्ठ संबंध हो गए। उन्होंने अपने जीवन का प्रतिपल देश सेवा में समर्पित किया। भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति है। टंडन कर्मठ नेता और भाजपा के संस्थापक सदस्यों में एक थे। ईश्वर पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें व शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि राज्यपाल लालजी टंडन के निधन का समाचार पाकर मेरे हृदय को भारी आघात पहुंचा है। देश ने एक योग्य प्रशासक, प्रखर समाजसेवी और एक लोकप्रिय जननायक खो दिया है। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.