Move to Jagran APP

धूम-धाम से मनाया गया राजा महेंद्र प्रताप का जन्‍मदिन, किया गया हवन Aligarh news

राजा महेंद्र प्रताप का रविवार को राजा महेंद्र प्रताप पार्क में जाट महासभा व राजा महेंद्र प्रताप सिंह सर्व समाज मंच ने 133वां जन्म दिवस मनाया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 01:30 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 12:00 PM (IST)
धूम-धाम से मनाया गया राजा महेंद्र प्रताप का जन्‍मदिन, किया गया हवन Aligarh news
धूम-धाम से मनाया गया राजा महेंद्र प्रताप का जन्‍मदिन, किया गया हवन Aligarh news

अलीगढ़, जेएनएन : राजा महेंद्र प्रताप का रविवार को राजा महेंद्र प्रताप पार्क में जाट महासभा व राजा महेंद्र प्रताप सिंह सर्व समाज मंच ने 133वां जन्म दिवस मनाया। वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र से लेकर राजशाही तक किए गए कामों को सराहा। सर्वसमाज के सिरमौर रहने के किस्से भी सुनाए, मगर मलाल था कि दुनिया में राजा साहब का जितना बड़ा कद व लोकप्रियता थी, उतना पिछली सरकारों ने सम्मान नहीं दिया। 

loksabha election banner

प्रशासन की सक्रियता को सराहा

मुख्य अतिथि सांसद सतीश गौतम ने मुख्यमंत्री के राजा साहब के नाम पर विश्व विद्यालय स्थापना करने सराहना की। कांग्रेस के पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने कहा कि इगलास विधानसभा उपचुनाव नहीं होता तो मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय की घोषणा भी नहीं करते। जमीन की तलाश पूरी होने पर प्रशासन की सक्रियता को उन्होंने सराहा। भाजपा नेताओं को चेताया भी कि राजा साहब को लेकर जो गलती कांग्रेस ने की, उसका खामियाजा अब तक भुगतना पड़ रहा है। इसलिए केंद्र सरकार राजा साहब को भारत रत्न से सम्मानित करे। शहर विधायक संजीव राजा के सुझाव पर कोल विधायक अनिल पाराशर ने राजा के नाम पर सिविल लाइंस क्षेत्र में द्वार बनाने की घोषणा की। 

एएमयू में बनाया जाएगा स्‍मारक

विशिष्ट अतिथि व राजा साहब के प्रपौत्र कुंवर चतर प्रताप सिंह ने योगी सरकार के विश्व विद्यालय बनाए जाने के निर्णय को सराहना की। पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने कहा कि अब इतिहास के पन्ने बदले जा रहे हैं। एएमयू में राजा के नाम से स्मारक बनाया जाएगा। सम्मेलन को पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह, रामसखी कठेरिया, डॉ. रक्षपाल सिंह, वीके गुप्ता, अर्जुन सिंह भोलू, आदि ने संबोधित किया। राजा का परिचय जिला जाट महासभा के सचिव दिगंबर सिंह ने दिया। संचालन बृजेश चौधरी ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष  बिजेंद्र सिंह तेवतिया ने की। आभार डॉ. राजकुमार सिंह ने किया। इस मौके पर अमित गोस्वामी, सौरभ चौधरी, ज्ञानेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। सुबह हवन भी हुआ। राजा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। स्वर साधना के अध्यक्ष अनिल वर्मा के निर्देशन में सतीश मूर्ति डांस ग्रुप ने प्रस्तुति दी। 

राना के संबोधन पर भड़के भाजपाई 

राजेश्वरी एजुकेशन सेवा संस्थान के अध्यक्ष रंजन राना समारोह के पहले वक्ता थे। उन्होंने राजा को लेकर कसीदे गाड़े, फिर भाजपा पर हमलावर हो गए, राना ने चेतावनी वाले अंदाज में कहा कि समाज किसी दल का पिछल्लगू नहीं है। इगलास चुनाव में राजा साहब का नाम भुनाया। अब विश्वविद्यालय के नाम की दुहाई दी जा रही है, कल वृंदावन में राजा से आरएसएस की शाखा लगवाने का दावा कर सकते हैं, 

इतना कहते ही भाजपा नेता नत्थी सिंह, संजय शर्मा व अन्य लोग भड़क गए। संबोधन रोक दिया। आयोजकों ने वक्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपने संबोधन में किसी सियासी दल का नाम न लें।

राजा ने शिक्षा के लिए दिया योगदान 

अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह वर्मा ने प्रकाश नगर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राजा साहब ने जमीन देकर एएमयू की स्थापना में सराहनीय योगदान दिया, मगर उस हिसाब से उन्हें सम्मान नहीं दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.