Move to Jagran APP

ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड की हत्या, शव सड़क किनारे फेंका Aligarh News

ड्यूटी करके घर जा रहे एक होमगार्ड की मंगलवार की रात हत्या कर दी और शव अतरौली के क्षेत्र के गूलापुर मार्ग पर सड़क के सहारे फेंक दिया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 12:55 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 12:55 PM (IST)
ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड की हत्या, शव सड़क किनारे फेंका Aligarh News
ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड की हत्या, शव सड़क किनारे फेंका Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन)। ड्यूटी करके घर जा रहे एक होमगार्ड की मंगलवार की रात हत्या कर दी और शव अतरौली के क्षेत्र के गूलापुर मार्ग पर सड़क के सहारे फेंक दिया। बुधवार की सुबह के समय के लोगों ने शव को देखा तो उनमें खलबली मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला है।

loksabha election banner

क्वार्सी थाने में होमगार्ड ने की थी ड्यूटी

अशोक दीक्षित पुत्र देवीराम दीक्षित निवासी पालीमुकीमपुर अतरौली अलीगढ़ शहर के थाना में क्वार्सी में तैनात है। मंगलवार को अशोक ने डयूटी की। इसके बाद घर चल गए। बुधवार की सुबह अतरौली क्षेत्र के गूलापुर मार्ग पर शव पड़ा मिला। शव खून में सना हुआ था। शव को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। उसकी हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। सुबह के समय आसपास के लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलने पर पंद्रह मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी हासिल की, लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला है।  इधर सूचना मिलने पर अशोक के घर में कोहराम मच गया। परिजन सोच रहे थे शायद डबल डयूटी की होगी, इसलिए वह नहीं आ पाए हैं, लेकिन उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि ऐसी खबर मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.