निकला नन्हे-मुन्नों की प्रतिभा का 'रेनबो'
अलीगढ़ : जेएस स्कूल में गुरुवार को रेनबो वीक का उद्घाटन किया गया। निदेशक हरिशंकर शमा
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Nov 2017 01:31 AM (IST)Updated: Fri, 10 Nov 2017 01:31 AM (IST)
अलीगढ़ : जेएस स्कूल में गुरुवार को रेनबो वीक का उद्घाटन किया गया। निदेशक हरिशंकर शर्मा ने दीप प्रज्वलन व फीता काटकर शुभारंभ किया। इसमें विद्यार्थियों ने कई दौड़ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। किड्स ग्रुप में बच्चों ने बैलून, टॉफी व केला रेस में भाग लिया। इसमें आदित्य सारस्वत, लकी शर्मा, प्रशांत प्रथम रहे। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने फ्रॉग रेस, लंगड़ी टांग, थ्री लेग रेस, म्यूजिकल चेयर और सेक रेस आदि में भाग लिया। इसमें कृष्णा, सुमित, भूपेंद्र, प्राची, प्रिया, मनीष, यश व सरगम प्रथम रहे। बच्चों ने प्रतियोगिताओं के दौरान जमकर मस्ती की। निदेशक ने कहा कि छोटी उम्र से ही बच्चों में खेल की भावना जागृत करना जरूरी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें