Move to Jagran APP

परिवार के साथ दीपावली मनाएंगे कल्याण सिंह, बधाई देने वाले नेताओं की लगी भीड़ Aligarh News

पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह मैरिस रोड स्थित राज पैलेस में दीपावली मनाएंगे। राजस्थान से राज्यपाल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद वह पहली बार अलीगढ़ आए हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 01:02 PM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2019 05:21 PM (IST)
परिवार के साथ दीपावली मनाएंगे कल्याण सिंह, बधाई देने वाले नेताओं की लगी भीड़ Aligarh News
परिवार के साथ दीपावली मनाएंगे कल्याण सिंह, बधाई देने वाले नेताओं की लगी भीड़ Aligarh News

अलीगढ़  (जेएनएन)। पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह मैरिस रोड स्थित राज पैलेस में दीपावली मनाएंगे। राजस्थान से राज्यपाल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद वह पहली बार अलीगढ़ आए हैं। यहां बाबूजी का भव्य स्वागत किया गया। तमाम भाजपा नेता उन्हें दीपावली की बधाई देने पहुंच गए।

loksabha election banner

अयोध्या मामले में कोर्ट में पेश हुए थे कल्याण सिंह

राज्यपाल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद कल्याण सिंह जयपुर से सीधे लखनऊ पहुंच गए थे। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और उसके बाद से लखनऊ में ही थे। कल्याण सिंह राममंदिर मामले में कोर्ट में भी पेश हुए थे। उन्होंने अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के जल्द निर्माण की संभावना भी जताई थी। पूर्व राज्यपाल ने कहा था कि प्रभु श्रीराम जन-जन के हृदय में समाहित हैं, अयोध्या में उनका मंदिर जरूर बनेगा। उसके बाद से शनिवार को कल्याण सिंह अलीगढ़ पहुंचे। यहां पर वह परिवार के साथ दीपावली उत्सव मनाएंगे।

ये रहे मौजूद

कल्याण सिंह के नाती एवं सूबे में राज्यमंत्री संदीप सिंह भी अपने आवास पर दीपावली का पर्व मनाएंगे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ठा. श्योराज सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शशि सिंह, सतेंद्र पाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह आदि ने स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.