ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूछा, कैसा है अलीगढ़ के अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष का व्यवहार?
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली स्थित पार्टी के बार रूम में जिला व शहर के कार्यकर्ताओं से पार्टी की सक्रियता का फीड बैक लिया।
By Edited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 12:00 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 12:13 PM (IST)
अलीगढ़, (जेएनएन)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली स्थित पार्टी के बार रूम में अलीगढ़ के कार्यकर्ताओं व संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक की। यहां चार जिलों के साथ जिला व शहर के कार्यकर्ताओं से पार्टी की सक्रियता का फीड बैक लिया। कार्यकर्ताओं से जिला व शहर अध्यक्ष की सक्रियता व उनके व्यवहार के बारे में जाना। पार्टी महागठबंधन का हिस्सा हो या न हो, तर्क सहित पूछा।
बर्दाश्त नहीं होगी गुटबाजी
बैठक में भाग लेकर लौटे कांग्रेसियों ने बताया कि सिंधिया ने अनुशासन पर जोर दिया है। चेतावनी दी कि पार्टी में गुटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए अभी से संभल जाए। वरना उन्हें कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ेगा। लोकसभा के दावेदारों से भी फीड बैक लिया गया। नए चेहरे व युवाओं के प्रति बेहद संजिदा दिखे। बातचीत के दौरान युवा कार्यकर्ताओं को अधिक समय दिया। इस दौरान ऐसे पदाधिकारी जो गुटबाजी में लगे रहते हैं, उनके चेहरों पर चिंता की लकीरें दिखाई दीं। पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नसीहत दी कि कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी अच्छा व्यवहार रखें।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह, पूर्व राज्यसभा सदस्य वसीम अहमद, पूर्व विधायक विवेक बंसल, प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबैरी, मधुकर शर्मा, युवक कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष योगेश दीक्षित, तल्हा अबरार, जियाउद्दीन राही, परवेज अहमद, अखिलेश शर्मा, नफीस शेरवानी, दीपक सिंह आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें