जीजा ने दुष्कर्म बाद की शादी, घर से निकाला
अलीगढ़ : थाना बरला क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने जीजा पर दुष्कर्म करने के बाद शादी करन
अलीगढ़ : थाना बरला क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने जीजा पर दुष्कर्म करने के बाद शादी करने और अब घर से निकालने का आरोप लगाते हुए न्याय की आस में कोर्ट में वाद दायर किया है। एडवोकेट चंद्रशेखर राजपूत ने बताया कि बरला थाना क्षेत्र की एक महिला ने न्यायालय में वाद दायर किया है। महिला का कहना है कि उसका जीजा उत्तराखंड पुलिस महकमे में दारोगा है। जीजा ने 12 साल पहले उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए मुझसे शादी रचा ली। शादी के बाद उसने दो बेटे व एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म लेते ही पति ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। पति ने उसको घर से निकालते हुए उसके तीनों बच्चों को छीन लिया। आरोप है कि स्कूल में उसके नाम की दूसरा नाम भी अंकित करा दिया है। पीड़ित महिला पुलिस के पास गई तो वहां उसकी कोई सुनवाई नही की गई। जिस पर महिला ने पति, जेठ-जेठानी, देवर-देवरानी आदि के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए वाद दायर किया है।