यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हाथरस: नुपुर शर्मा के समर्थन में जाट एसोसिएशन ने चलाया अभियान
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के द्वारा पैगंबर को लेकर की गई टिप्पणी को जाट एसोसिएशन के प्रवक्ता ने ...और पढ़ें

हाथरस, जागरण संवाददाता: सामाजिक संगठन जाट एसोसिएशन के प्रवक्ता अखिल चौधरी ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर को लेकर की गई टिप्पणी को सही ठहराया है। कहा कि नुपुर शर्मा ने जो भी बयान दिया वह महादेव के अपमान के बदले में था। महादेव के बारे में अपशब्द लगातार बोले जा रहे थे। नुपुर शर्मा ने जो बयान दिया उसमें गलत क्या है? विरोधियों का उद्देश्य उनकी आड़ में दहशत फैलाना और अपना संख्या बल दिखाना है। जिसको दिखाने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। संगठन के हजारों कार्यकर्ता पूर्ण रूप से नुपुर शर्मा के साथ हैं। इसको लेकर जगह-जगह-छोटी छोटी नुक्कड़ सभाएं की जा रही हैं। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नुक्कड़ सभाओं में लोगों को बताया जा रहा है कि इस तरह के बयान की क्यों जरूरत पड़ी। अब तक हाथरस के मुरसान, सादाबाद, आगरा के मलपुरा में सभाएं की जा चुकी हैं। संगठन की इस मुहिम को सर्व समाज सहयोग मिल रहा है। इस मामले को लेकर विभिन्न जिलों के जाटों से संपर्क साधा जा रहा है। अब परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, संगठन नुपुर शर्मा के साथ रहेगा। उन्होंने बताया कि संगठन की स्थापना एक अप्रैल 2020 को हुई थी। इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है।
