Move to Jagran APP

मोहनलाल गौतम के जन्म दिवस पर अलीगढ़ आए थे जेटली Aligarh News

2001 में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली शीला गौतम के पिता और महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित मोहन लाल गौतम के जन्मदिवस पर आयोजित समारोह में आए थे।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 11:16 AM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 11:16 AM (IST)
मोहनलाल गौतम के जन्म दिवस पर अलीगढ़ आए थे जेटली Aligarh News
मोहनलाल गौतम के जन्म दिवस पर अलीगढ़ आए थे जेटली Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन)।  पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का पूर्व सांसद शीला गौतम से काफी लगाव था। वह शीला गौतम को बड़ी बहन मानते थे। इसलिए 2001 में वह शीला गौतम के पिता और महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित मोहन लाल गौतम के जन्मदिवस पर आयोजित समारोह में आए थे।

loksabha election banner

जेटली की सादगी से हर कोई प्रभावित

जीटी रोड स्थित रॉयल रेजीडेंसी में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया था। वहां पहुंचकर जेटली ने पुष्प अर्पित किए थे। कहा, था कि पंडित मोहन लाल गौतम ने देश की आजादी में बड़ा योगदान किया था, ऐसे देशभक्तों से ही हमें आजादी मिली थी। जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह ने बताया कि अरुण जेटली काफी समय तक कार्यक्रम में रुके हुए थे। उनकी सादगी और व्यक्तित्व से हर कोई प्रभावित हो जाता था। कार्यक्रम में शहर विधायक संजीव राजा और कोल विधायक अनिल पाराशर ने भी अरुण जेटली से बातचीत की थी। कासगंज प्रभारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली में कई बार कार्यक्रमों में जेटली से मुलाकात हुई। व्यस्त होने के बाद भी बहुत ही सहज ढंग से वह बात करते थे।

अजातशत्रु थे अरुण जेटली

भाजपा नेताओं ने जापान हाउस स्थित जिला कार्यालय में अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अरुण जेटली भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह ने कहा कि जेटली का व्यक्तित्व करिश्माई था। संचालन जिला महामंत्री गौरव शर्मा ने किया। मीना कुमारी, चंद्रमणि कौशिक, कृष्णपाल, राजकुमार सहयोगी, विष्णु गोयल, डॉ निशित शर्मा, पृथ्वी सिंह, प्रभात चौधरी, धर्मेंद्र तोमर, संजय शर्मा आदि थे।

अपूर्णीय क्षति है

सपा महिला मोर्चा की पूर्व महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम ने भी अरुण जेटली के निधन पर दुख जताया है। वहीं एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि अरुण जेटली के निधन से भारतीय राजनीति को क्षति पहुंची है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.