अलीगढ़ के नए डीआईओएस होंगे जय प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा में जाएंगे धर्मेंद्र कुमार
Aligarh DIOS Jai Pratap Singh अलीगढ़ के नए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) जय प्रताप सिंह हो गए हैं। वह नवप्रोन्नत होकर आए हैं। निवर्तमान डीआइओएस डा. धर्मेंद्र कुमार शर्मा बेसिक शिक्षा विभाग में जाएंगे। कहांं जाएंगे अभी यह तय नहीं है।
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। अलीगढ़ के नए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) जय प्रताप सिंह हो गए हैं। वह नवप्रोन्नत होकर आए हैं। निवर्तमान डीआइओएस डा. धर्मेंद्र कुमार शर्मा बेसिक शिक्षा विभाग में जाएंगे।, कहांं जाएंगे अभी यह तय नहीं है। वह प्रतिक्षा सूची में हैं। डा शर्मा ने 2017 में अलीगढ़ में चार्ज संभाला था। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस करना व जिला मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम से आनलाइन करके नकल पर नकेल लगाने का काम इन्हीं के कार्यकाल में हुआ है। बाद में अलीगढ़ में नकल रोकने के इस माडल को सरकार ने पूरे प्रदेश में लागू किया है।