Move to Jagran APP

चुनावी रंजिश को लेकर अलीगढ़ में आढ़ती को गोली मारी, हालत गंभीर

अतरौली कस्बे के पैंठ चौराहा स्थित अनाज मंडी के गेट पर आढ़ती कृष्ण मोहन वाष्र्णेय को गोली मारकर घायल कर दिया गया।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 12:13 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 12:13 PM (IST)
चुनावी रंजिश को लेकर अलीगढ़ में आढ़ती को गोली मारी, हालत गंभीर
चुनावी रंजिश को लेकर अलीगढ़ में आढ़ती को गोली मारी, हालत गंभीर

अलीगढ़ : अतरौली कस्बे के पैंठ चौराहा स्थित अनाज मंडी के गेट पर आढ़ती कृष्ण मोहन वाष्र्णेय को गोली मारकर घायल कर दिया गया। गंभीर हालत के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना से मंडी के आढ़तियों में रोष है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी भी कराई, लेकिन हमलावरों का पता नहीं लग सका।

loksabha election banner

 हमला मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे किया गया। श्याम सरोवर कॉलोनी निवासी कृष्ण मोहन बुलट से मंडी जा रहे थे। वे मंडी के गेट पर पहुंचे ही थे तभी अपाचे सवार नकाबपोश तीन लोग आए और गोली मार कर चले गए। चार गोली चलाई गई, जिसमें से दो कृष्ण मोहन को लगी। एक हाथ पर लगी है और दूसरी शरीर पर। चीख पुकार सुन आसपास के लोग आ गए, जिन्हें देख हमलावर भाग  गए। लोगों ने बताया कि तीनों हमलावरों के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। इसके चलते पहचान नहीं हो सकी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से हालत गंभीर होने के चलते अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कृष्ण मोहन मूलरूप से अतरौली थाना क्षेत्र के ही गांव काजिमाबाद निवासी हैं। प्रधानी के चुनाव को लेकर कुछ लोगों से इनकी लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। इसके चलते ही पिता कृष्ण मुरारी की सात साल पहले हत्या कर दी गई थी। मामले में कई लोग आज भी जेल में हैं। कृष्ण मोहन गांव छोड़कर अतरौली की श्याम सरोवर कॉलोनी में रहने लगे। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.