Indian Railways: दीपावली से छठ तक नहीं मिल रहा टिकट, त्योहार पर घर जाना मुश्किल
दशहरा, दीपावली और छठ पर बिहार-बंगाल जाने वाले यात्रियों को ट्रेन टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। जंक्शन से गुजरने ...और पढ़ें

Indian Railways: ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। दशहरा पर बिहार और बंगाल की तरफ अपने घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। जंक्शन से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों में स्लीपर व एसी के विभिन्न श्रेणियों के कोच में प्रतीक्षा सूची 50 से अधिक है। दीपावली और छठ पर्व पर अधिकांश ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहा है। ऐसे में परदेश में रहने वाले लोग परेशान हैं। घर पहुंच कर स्वजन के साथ त्योहार कैसे मनाएं। इसको लेकर परेशान हैं।
गरीब रथ में प्रतीक्षा सूची का टिकट भी नहीं मिल रहा है। स्लीपर से पहले एसी के विभिन्न श्रेणियों में टिकट पहले बुक हो जा रहे हैं।दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने के लिए इच्छुक लोगों की लंबी प्रतीक्षा सूची के कारण यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। जंक्शन से बिहार की तरफ अधिकांश ट्रेने आती जाती हैं। लेकिन इस समय ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिल रहा है।
नेताजी एक्सप्रेस में 17 अक्टूबर से दो नवंबर तक प्रतीक्षा सूची औसतन 70 है। इस ट्रेन में एक से 13 नवंबर तक प्रतीक्षा सूची 100 से अधिक है। एसी थ्री में औसतन 70 प्रतीक्षा सूची है। महाबोधि एक्सप्रेस में एक से 13 नवंबर तक टिकट नहीं मिल रहा है। इस बीच में केवल 10 नवंबर को 24 प्रतीक्षा सूची है।
पूर्वा एक्सप्रेस में एक से 13 नवंबर तक प्रतीक्षा सूची 100 है। एसी थ्री टियर में चार, पांच, छह, सात, 11 व 12 नवंबर को टिकट नहीं मिल रहा है। मगध में सात, नौ, 10 व 11 को टिकट नहीं मिल रहा है। महानंदा, नार्थ ईस्ट, सीमांचल, मुरी, नंदन-कानन, नीलांचल, लिच्छवी, स्वतंत्रता सेनानी, अमृत भारत, वैशाली व आम्रपाली एक्सप्रेस में भी ऐसी ही स्थिति है।
विशेष ट्रेनों में भी टिकट नहीं
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई विशेष गाड़ियां भी संचालित की है लेकिन नवंबर के प्रथम पखवाड़े में भी इन ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची के टिकट नहीं मिल रहे हैं।ये ट्रेनें दिल्ली से बिहार के विभिन्न जंक्शन और बंगाल के हावड़ा तक संचालित हैं।
यह है ट्रेनें
- 04051 हावड़ा से नई दिल्ली
- 04052 नई दिल्ली से हावड़ा
- 04061 भागलपुर से आनंद विहार
- 04062 आनंद विहार से भागलपुर
- 04071 सुपौल से नई दिल्ली
- 04072 नई दिल्ली से सुपौल
