यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aligarh News : बसपा के पूर्व विधायक की मीट फैक्ट्री पर आयकर का छापा, अफसरों ने बताया कवर जांच
Aligarh News आगरा के पूर्व विधायक व बसपा नेता जुल्फिकार अहमद भुट्टो के यहां आयकर विभाग ने छापा मारा है। ...और पढ़ें

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh News : बसपा नेता व आगरा के पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के यहां आयकर विभाग की रेड पड़ी है। उनके आगरा स्थित आवास, मीट फैक्ट्री व अलीगढ़ तालसपुर स्थित एचएमए एग्रो प्राइवेट लिमिटेड पर टीम ने एक साथ कार्रवाई की है। यह मीट फैक्ट्री बंद चल रही है।
देर शाम तक तीन बंद कमरों के ताले नहीं खुले
आयकर विभाग के उपायुक्त सुनीत बंसल के नेतृत्व में टीम पुलिस के साथ फैक्ट्री पहुंची और सुरक्षा गार्डों को कब्जे में लेकर प्रशासनिक कक्ष में प्रवेश किया। देर शाम तक तीन बंद कमरों के ताले नहीं खोले जा सके। इन तीनों कमरों में खाड़ी देशों से अर्जित पूंजी का ब्योरा है। आयकर अफसरों ने इसे कवर जांच बताया है।
