Move to Jagran APP

अलीगढ़ में निजीकरण व निगमीकरण के विरोध में हड़ताल पर रहे आयकर कर्मचारी

17 सूत्रीय मांगों को मनवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 01:55 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 01:55 AM (IST)
अलीगढ़ में निजीकरण व निगमीकरण के विरोध में हड़ताल पर रहे आयकर कर्मचारी
अलीगढ़ में निजीकरण व निगमीकरण के विरोध में हड़ताल पर रहे आयकर कर्मचारी

जासं, अलीगढ़ : केंद्रीय कर्मचारी व कामगार परिषद नई दिल्ली के आह्वान पर आयकर कर्मचारी महासंघ ने गुरुवार को हड़ताल की। मैरिस रोड स्थित आयकर भवन के स्वागत कक्ष में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया।

loksabha election banner

आयकर कर्मचारी महासंघ अलीगढ़ के अध्यक्ष रंजीत शर्मा ने कहा कि हम नई पेंशन व्यवस्था को हटाकर पुरानी को लागू करने, सरकारी विभागों के निजीकरण व निगमीकरण पर रोक लगाने, रिक्त पदों पर भर्ती करने, महंगाई भत्ते को फ्रीज करने के आदेश को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। सचिव अजय कुमार ने कहा कि न्यूनतम मजदूरी निर्धारण में संशोधन व मृतकाश्रितों की नियुक्ति के लिए पांच फीसद सीलिग को समाप्त करना चाहिए। सभी कैजुअल व संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण होना चाहिए। इस मौके पर विपिन तिवारी, सियाराम सिंह, सचिन सागर, प्रेमपाल सिंह, समीर सिंह, विजय राणा, मनोज कुमार, मणिकांत निराला, मनीष पटेल मौजूद थे।

............

डाक कर्मचारियों ने नहीं किया

काम, धरना देकर प्रदर्शन

जासं, अलीगढ़ : सभी डाकघर व उप डाकघरों में भी कर्मचारी गुरुवार को हड़ताल पर रहे। किसी कर्मचारी ने काम नहीं किया। तस्वीर महल स्थित प्रधान डाकघर परिसर में धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष वीबी पचौरी ने कहा कि कर्मचारी संगठन सरकार से 14 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। हमें हर बार आश्वासन ही दिया जाता है। पुरानी पेंशन की बहाली नहीं हो रही है। डीए व डीआर पर रोक लगा दी गई है। इसे हटाया जाए। केंद्रीय सेवाओं में सात लाख पद रिक्त हैं। इन पर नियुक्ति नहीं की जा रही है। सरकार रेल, रक्षा व डाक विभाग को निगम व निजीकरण की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। ग्रामीण डाकसेवकों का नियमितीकरण किया जाए। अध्यक्षता जेसी शर्मा ने की। इस मौके पर क्षेत्रीय सचिव विकास शर्मा, नवीन चतुर्वेदी, जयपाल सिंह, एमके सिंह, भूपेश सिंह, कुलदीप सिंह, कैलाश शर्मा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.