हाथरस में युवक छात्रा से फोन पर करता है अश्लील बातें, विरोध करने पर दी धमकी
सिरफिरे युवक की हरकतों से छात्रा व उसके परिजन दहशत में है। कई दिन से लगातार फोन करके परेशान कर रहा है। लड़की पर शादी का दबाव डाल रहा है। जान से मारने की भी धमकी दी है।
हाथरस (जेएनएन)। सिरफिरे युवक की हरकतों से छात्रा व उसके परिजन दहशत में है। कई दिन से लगातार फोन करके परेशान कर रहा है। लड़की पर शादी का दबाव डाल रहा है। जान से मारने की भी धमकी दी है। तंग आकर परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
युवक फोन पर करता है परेशान
युवक जलेसर रोड स्थित एक गांव का रहने वाला है। छात्रा कोतवाली सदर क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस ने शिकायती पत्र में दिए नंबर पर कॉल किया, लेकिन नंबर बंद आ रहा है। युवती के पिता ने बताया कि कई दिनों से युवक उनकी बेटी को फोन कर रहा है। छात्रा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है। इस घटना की वजह से वह पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रही।
फोन पर करता है अश्लील बातें
युवक फोन कर अश्लील बातें करता है। शादी का दबाव बना रहा है। शादी न करने की स्थिति में लड़की को जान से मारने की धमकी दी है। खास बात यह है कि युवक काफी दिनों से लड़की को परेशान कर रहा था। इसका विरोध कई बार किया, लेकिन युवक जान से मारने की धमकी देने लगा। बात जब ज्यादा बढ़ गई तब छात्रा ने हकीकत अपने पिता को बताई। घटना की जानकारी पर लड़की के पिता ने फोन पर बात की। इस पर आरोपित ने उन्हें भी धमकी दी। इन धमकियों के बाद परिजनों ने छानबीन की तो युवक का नाम-पते की जानकारी हुई। जानकारी होते ही पुलिस में शिकायत की गई। एसआइ जगवीर ङ्क्षसह आरोपित युवक की तलाश में जुट गए हैं।