अलीगढ़ में युवक ने चाची को सात माह तक बनाया बंधक, रोजाना सुंघा देता था नशीला पदार्थ
युवक अपनी चाची को रोजाना सुंघा देता था नशीला पदार्थ
अलीगढ़ : सात माह पहले लापता हुई मुजफ्फरनगर की एक महिला को पुलिस ने जिले के कस्बा गभाना स्थित गांव भरतरी से बरामद किया है। महिला ने जेठ के लड़के पर उसे बंधक बनाने का आरोप लगाया है, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। युवक रोजना महिला को नशीला पदार्थ सुंघा देता था।
एएसपी नीरज जादोन ने बताया कि महिला के पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उसे बंधक बनाकर रखा गया है। खबर पर पुलिस भरतरी गांव पहुंची और बताए गई लोकेशन के अनुसार एक मकान से उसे बरामद कर लिया गया। जिला मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना क्षेत्र के एक गांव की इस महिला ने पूछताछ में बताया कि उस पर तीन बच्चे हैं। पति व्यापार करता है। उसके सगे जेठ का लड़का पिंटू उर्फ प्रवीण काफी समय से बुरी नीयत रखता था। बीते साल दिसंबर माह में वह अपने मायके जा रही थी, तभी रास्ते में पिंटू उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथ ले आया।
राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली आदि समेत कई शहरों में अपने साथ रखा। जबरन नशीली दवाएं खिलाई जाती थीं और वह मनमानी भी करता था। आज नशीली दवा नहीं दी। पिंटू के जाते ही उसे मौका मिल गया और मकान मालिक के फोन से पुलिस को सूचना दे दी। एएसपी ने बताया कि पिंटू भरतरी गांव में ही एक आटा मिल में काम करता मिला, जिसे पकड़कर थाने ले आया गया है। महिला के पति ने तीन दिसंबर 2017 को गुमशुदगी दर्ज करा रखी है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही मुजफ्फर नगर पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है।