अलीगढ़ में दीपावली पर युवती से छेड़छाड़, पथराव के साथ जमकर फायरिंग
दीपावली की रात युवती से छेड़छाड़ को लेकर जमकर बवाल हुआ। मोहल्ला मानिक चौक की युवती अपने मां के साथ शीशिया पाड़ा के सामने से होकर गुजर रही थी, तभी आतिशबाजी चला रहे युवकों ने छेड़छाड़ कर दी।
अलीगढ़ (जेएनएन)। दीपावली की रात युवती से छेड़छाड़ को लेकर जमकर बवाल हुआ। मोहल्ला मानिक चौक की युवती अपने मां के साथ शीशिया पाड़ा के सामने से होकर गुजर रही थी, तभी आतिशबाजी चला रहे युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव, फिर फायङ्क्षरग हुई। हालांकि, कोई घायल नहीं है। मगर इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर फोर्स तैनात कर दिया गया है।
युवती के सामने चला दी थी आतिशबाजी
वाकया बुधवार देर रात एक बजे का है। बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के मानिक चौक निवासी मां-बेटी त्योहार पर रिश्तेदार से मिलकर लौट रही थीं। पड़ाव दुबे के निकट शीशिया पाड़ा के सामने से होकर गुजरीं, तभी किसी आतिशबाजी चला दी। मां-बेटी ने युवकों को टोक दिया। आरोप है कि युवक कमेंट करने लगे, फिर छेड़छाड़ कर दी। घर पहुंच कर मां-बेटी ने परिजनों को युवकों की हरकतों के बारे में बताया। इस पर आक्रोशित परिजन मोहल्ले के दर्जनों लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। फिर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव हो गया। इसी बीच गोलियां चलने लगीं। खबर पाकर गांधीपार्क, कोतवाली, क्वार्सी, बन्नादेवी पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
फेंके गए ईंट-पत्थर
पुलिस ने मौके पर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क वीरेंद्र सिंह इंदौलिया ने बताया कि ईंट-पत्थर फेकें गए थे, मगर फायङ्क्षरग नहीं हुई। न ही कोई घायल हुआ। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। छानबीन चल रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस अपनी ओर से भी कार्रवाई करेगी।