अलीगढ़ में भाजपा नेता के इकलौते पुत्र की गोली मारकर हत्या
कस्बा जïट्टारी में भाजपा के नगर महामंत्री विजय पंडित के इकलौते बेटे नमन पंडित (18) की पांच-छह बाइक सवार हमलावरों ने घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी।
अलीगढ़ (जेएनएन)। कस्बा जïट्टारी में भाजपा के नगर महामंत्री विजय पंडित के इकलौते बेटे नमन पंडित (18) की पांच-छह बाइक सवार हमलावरों ने घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी। जिस वक्त हमला हुआ, वह भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेर सिंह के बेटे की शादी से लौट रहा था।
12वीं का छात्र था नमन
नमन कस्बे के ही श्रीजी पब्लिक स्कूल में 12वीं का छात्र था। स्कूली दोस्तों से झगड़ा होने की वजह से हमलावर भी यहीं के होने के कयास लगाए जा रहे हैैं। गोलियों की गूंज पर दौड़े परिजनों ने लहूलुहान हाल में जेवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डेढ़ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर होमगार्ड के पहुंचने से गुस्साए परिजनों ने उन्हें भगा दिया।
आरोपितों की गिरफ्तारी को घेरी चौकी
जट्टारी चौकी घेर ली और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए खैर-टप्पल मार्ग पर जाम लगा दिया। साढ़े 12 बजे जाम इस शर्त पर खत्म हुआ कि हमलावर मंगलवार तक पकड़ लिए जाएंगे। यमुना एक्सप्रेस-वे और पलवल से अलीगढ़ को जोडऩे वाले रास्ते के डेढ़ घंटे तक बंद रहने से सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई।
शादी समारोह से वापस आ रहा था नमन
जट्टारी के मोहल्ला पांच बिसा में रहने वाले विजय पंडित का इकलौता बेटा सोमवार शाम कस्बे के ही उत्सव मैरिज होम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेर सिंह के बेटे की शादी में गया था। पिता के पांव में फ्रैक्चर के कारण नमन ही दोनों बड़ी बहनों को बाइक से ले गया था। साढ़े नौ बजे बहनों को घर छोड़कर वह फिर मैरिज होम गया। करीब 10 बजे लौटते वक्त घर के पास दो बाइक पर आए छह हमलावरों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौच करते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं। नमन के पेट से दो गोलियां पार हो गईं। टप्पल इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि परिजनों ने पड़ोसी गांव उसरह के सागर नाम के युवक पर शक जताया है। उसका पता लगा रहे हैैं।