Move to Jagran APP

सपा से अलीगढ़ में तेजवीर को टिकट न मिलने से आहत समर्थक ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल

लखनऊ में सपा मुख्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास टिकट की आस में नौ जनवरी ने लखनऊ में जमे हैं सपाई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 08:31 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 08:31 PM (IST)
सपा से अलीगढ़ में तेजवीर को टिकट न मिलने से आहत समर्थक ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल
सपा से अलीगढ़ में तेजवीर को टिकट न मिलने से आहत समर्थक ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : समाजवादी पार्टी में टिकट के लिए घमासान मचा हुआ है। समर्थक भी अपने नेता की खूब पैरोकारी कर रहे हैं। छर्रा सीट से तेजवीर सिंह को टिकट न मिलने से आहत एक समर्थक ने रविवार को लखनऊ सपा मुख्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। बोतल में भरा पेट्रोल खुद पर उड़ेल लिया। इससे वहां खलबली मच गई। पुलिस ने समर्थक को हिरासत में ले लिया और कुछ देर बाद ही छोड़ दिया।

loksabha election banner

छर्रा विधानसभा सीट से पूर्व ब्लाक प्रमुख तेजवीर सिंह दावेदारी कर रहे हैं। समर्थकों के साथ वह नौ जनवरी से लखनऊ में है। रविवार को तेजवीर सिंह मुख्यालय में थे। जबकि, समर्थक बाहर खड़े थे। इन्हीं में एक आदित्य जुनूनी ने सुबह 11 बजे खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। लखनऊ पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इटावा के मूल निवासी आदित्य लंबे समय से तेजवीर सिंह के साथ धनीपुर में रह रहे हैं। आदित्य ने बताया कि 27 साल से तेजवीर सिंह ने पार्टी की सेवा की। लेकिन, पार्टी ऐसे मेहनती कार्यकर्ताओं को टिकट न देकर बदमाशों को टिकट दे रही है। ये बर्दाश्त नहीं हुआ। उन्होंने बताया, तेजवीर सिंह को टिकट न दिए जाने की जानकारी होने पर वह सीधा पेट्रोल पंप गया और दो बोतलों में दो लीटर पेट्रोल भरवा कर मुख्यालय पर आ गया। खुद पर एक बोतल उड़ेल कर दूसरी उड़ेल ही रहा था, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। कुछ देर बाद हजरतगंज थाने से छोड़ दिया गया। इनका कहना है

आदित्य जुनूनी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। छर्रा सीट से वह तेजवीर सिंह के लिए टिकट मांग रहे थे। लेकिन उनका तरीका गलत था। पार्टी के फैसले पर आपत्ति नहीं करनी चाहिए। उन्हें कुछ कहना था तो उचित मंच पर अपनी बात रखते। आदित्य जुनूनी को समझाया जाएगा।

गिरीश यादव, सपा जिलाध्यक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.