खानापूर्ति में सिमट गया चुनावी कंट्रोल रूम, 69 दिनों में आईं महज चार शिकायतें

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव से जुड़ी शिकायत व अन्य मामलों के निस्तारण के लिए कलक्ट्रेट में संचालित कंट्रोल रूम अब खाना पूर्ति में सिमट गया है। 69 दिनों में यहां महज चार शिकायतें आई हैं। प्रचार-प्रसार के अभाव में लोगों को यहां के नंबरों तक की जानकारी नहीं है।