Move to Jagran APP

Awaaz Ward Ki : अलीगढ़ रंगरेजान में घर-घर में पहले कीचड़युक्‍त पानी पहुंचता है फिर धीरे-धीरे साफ होता है

Awaaz Ward Ki अलीगढ़ में दूषित जलापूर्ति लोगों को बीमार कर देगी। रंगरेजान मोहल्‍ले के लोग दो साल से दूषित पानी की समस्‍या से जूझ रहे हैं। यहां घरों में जो पानी पहुंच रहा है वह शुरू में कीचड़युक्‍त आता है फिर धीरे धीरे साफ होता है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Wed, 23 Nov 2022 01:44 PM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2022 01:44 PM (IST)
Awaaz Ward Ki : अलीगढ़ रंगरेजान में घर-घर में पहले कीचड़युक्‍त पानी पहुंचता है फिर धीरे-धीरे साफ होता है
मामू भांजा स्थित रंगरेजान गली में घरों में आ रहे गंदे बदबूदार पानी को दिखाते स्थानीय लोग।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Awaaz Ward Ki : शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के दावे मोहल्ला रंगरेजान में खोखले साबित हो रहे हैं। यहां लाेग दो साल से दूषित पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। सुबह व शाम के समय ट्यूबवेल से पेयजल की आपूर्ति होती है। शुरुआत में कीचड़ युक्त पानी घरों में पहुंचता है, फिर धीरे-धीरे साफ होता है। इससे घर-घर लगी पानी की टंकियों में कीचड़ जमा हो जाती है। 15-20 दिन बाद टंकियां साफ करनी पड़ती हैं। लोग बाजार से पानी खरीदने को मजबूर हैं। कुछ ने तो वाटर प्यूरीफाइ (आरओ सिस्टम) लगा रखे हैं। इस संबंध में कई बार शिकायतें हो चुकी हैं, सर्वे भी हुए। पर, समस्या जस के तस बनी हुई है। न विभागीय अफसर सुन रहे, न जनप्रतिनिधि। ‘आवाज वार्ड की’ कार्यक्रम के तहत दैनिक जागरण की टीम ने यहां लोगों की पीड़ा सुनी।

loksabha election banner

दो साल पहले डाली गयी वाटर लाइन

वार्ड 78 के मोहल्ला रंगरेजान मामू भांजा में मुख्य मार्ग पर दो साल पहले वाटर लाइन डाली गई थी। इसके बाद से दूषित पानी की समस्या बनी हुई है। क्षेत्रीय लोगों की माने तो वाटर लाइन के ट्रायल के दौरान घरों में कीचड़ युक्त पानी आने लगा। तब जल निगम व नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की गई। अफसरों ने कहा कि दो-चार दिन में पानी साफ आने लगेगा। पर, ऐसा हुआ नहीं।

शुरू के 20 मिनट लीजिए गंदा पानी

गांधीपार्क में लगे ट्यूबवेल से सुबह व शाम के समय जलापूर्ति होती है। शुरुआत के 20 मिनट गंदा पानी आता है। फिर धीरे-धीरे साफ होने लगता है। शाम के समय भी ऐसा ही होता है। शिकायतें हाेने लगीं तो नगर निगम की टीम ने यहां सर्वे किया। घरों में गंदा पानी आने की पुष्टि भी हुई। तब वाटर लाइन में लीकेज बताकर अफसरों ने इसे ठीक कराने का आश्वासन दिया था। फिर कुछ हुआ नहीं। घरों में गंदा पानी अब भी आ रहा है। फैसल बताते हैं कि पीने के लिए बाजार से पानी की कैन खरीद रहे हैं। कुछ लोगों ने आरओ सिस्टम भी लगा रखा है। इसका फिल्टर हर माह बदलना पड़ता है। गंदे पानी के चलते ये जल्दी खराब होता है।

इसे भी पढ़ें *Aligarh News : भाई बोला, टिंकल उसके साथ खेल रही थी जिसे जाहिद बुलाकर ले गया फिर लौटकर नहीं आई*

लिंक रोड पर अतिक्रमण

मोहल्ला रंगरेजान को आगरा रोड को जोड़ रहे लिंक रोड पर अतिक्रमण है। आसपास की फैक्ट्रियों का कंडम सामान इसी गली में डाल दिया जाता है। पूर्व में नगर निगम ने अभियान चलाया था, तब गली अतिक्रमण मुक्त कराई गई थी। कुछ दिन बाद पुन: अतिक्रमण हो गया।

इसे भी पढ़ें : *civic elections 2022 : छर्रा नगर पंचायत में बौहरे परमसुख चार बार रहे चेयरमैन, तीन परिवारों का रहा दबदबा*

..........

वार्ड की स्थिति

वार्ड, 78

पार्षद, लक्ष्मी नारायण

आबादी, 18 हजार

मतदाता, 13 हजार

ट्यूबवेल, तीन

ओवरहेड, एक

स्वास्थ्य केंद्र, नहीं

प्राइमरी स्कूल, एक

इनकी सुनो

दूषित पानी की समस्या दो साल से बनी हुई है। कोई सुनवाई नहीं हो रही। न अधिकारी सुनते, न जनप्रतिनिधि।

- मेराजुद्दीन

......

घरों में कीचड़ युक्त पानी आता है। इसे पी नहीं सकते। बाजार से पानी की कैन खरीदनी पड़ रही है।

- कबीर

.........

दूषित पानी के चलते टंकियों में कीचड़ जमा हो जाती है। हर माह टंकियां साफ करनी पड़ती हैं। काफी परेशानी हो रही है।

- फैसल खान

.....

दो साल से कोई सुनवाई नहीं हुई। पानी में दुर्गंध आती है। इसे पी नहीं सकते। रसोई में भी इस्तेमाल नहीं करते।

- फुरकान अहमद

इनकी सुनो

दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं। सर्वे भी कई बार हो चुके हैं। शासन को भी लिखा। पर, कुछ हुआ नहीं। वाटर लाइन लीकेज है। नगर निगम इसे ठीक नहीं करा पा रहा।

- लक्ष्मी नारायण, क्षेत्रीय पार्षद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.