जयवीर सिंह बोले क्षत्रिय समाज बच्चों को बताएं गौरवशाली इतिहास Aligarh News
क्षत्रिय महासभा विजयादशमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है।
अलीगढ़ (जेएनएन) : क्षत्रिय महासभा विजयादशमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। हमें अपने बच्चों को इसके बारे में जरूर बताना चाहिए। शनिवार को पला रोड स्थित सुहाग गेस्ट हाउस में भगवान राम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विजय सिंह सिकरवार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसकार्यक्रम में बच्चों पर पूरी तरह से ध्यान रखा गया। लगातार बदलते समाज में हमेशा कुछ नया सीखने पर जोर भी दिया गया।
बच्चों के वोट बनवाने के लिए कहा
श्रमिक सन्निमार्ण परामर्शदात्री समिति के चेयरमैन रघुराज सिंह ने कहा कि हम सियासी स्तर पर मजबूत हुए हैं। समाज के बच्चे हर क्षेत्र में कर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। भाजपा नेता डॉ. मानवेंद्र सिंह ने कहा कि स्नातक एमएलसी का चुनाव आ गया है। समाज के बच्चों के वोट जरूर बनवाएंं और बच्चों काेे वोट डालना कितना जरूरी है यह जरूर बताएं। जिससे वो अच्छे राजनेता को अपने लिए चुन सकें। साथ ही बड़ों को भी इस विषय में जरूर सोचना चाहिए।
बच्चों की शिक्षा पर दिया ज्यादा जोर
बांबे मर्केंटाइल के चेयरमैन अवन कुमार सिंह ने बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. रक्षपाल सिंह, भाजपा नेता श्यौराज सिंह जादौन, समाजसेवी अजित सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर प्रतिभा राघव, डॉ. अशोक तोमर, चरन सिंह सेंगर, सत्यप्रकाश सिंह चौहान, चतर सिंह चौहान, फतह सिंह राघव, कुशलपाल सिंह, अजीत राघव, अभय प्रताप सिंह, सतेंद्र सिंह राघव, श्याम कुमार चौहान, सुरेश सिंह, मुकेश तौमर, धीरेंद्र राघव मौजूद रहे।