Move to Jagran APP

अलीगढ़ के पूर्व कांग्रेस सांसद बिजेंद्र की प्रियंका गांधी को दो टूक, ऐसे हालात में पार्टी में रहना संभव नहीं

पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह कांग्रेस हाईकमान से इतने खफा है कि भविष्य में कोई भी कड़ा फैसला ले सकते हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 02:00 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 02:00 AM (IST)
अलीगढ़ के पूर्व कांग्रेस सांसद बिजेंद्र की प्रियंका गांधी को दो टूक, ऐसे हालात में पार्टी में रहना संभव नहीं
अलीगढ़ के पूर्व कांग्रेस सांसद बिजेंद्र की प्रियंका गांधी को दो टूक, ऐसे हालात में पार्टी में रहना संभव नहीं

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह कांग्रेस हाईकमान से इतने खफा है कि भविष्य में कोई भी कड़ा फैसला ले सकते हैं। चार दिन पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को दो टूक कह दिया कि पार्टी में वफादारी व संघर्ष की कोई कीमत नहीं तो अब मेरा यहां रहना संभव नहीं है। पूर्व सांसद के सपा में जाने की अटकलें फिर तेज हो गई हैं।

loksabha election banner

बिजेंद्र सिंह काफी समय से पार्टी की गतिविधियों से दूरी बनाए हुए हैं। वे पार्टी में हो रही अनदेखी से आहत हैं। कई बार वे हाईकमान के समक्ष नाराजगी भी जता चुके हैं। पता चला है कि पिछले दिनों उनकी प्रियंका गांधी वाड्रा से फोन पर वार्ता हुई। उन्होंने प्रियंका से कहा कि पार्टी में अब वफादारी व संघर्ष की कोई कीमत नहीं रही है। इससे वे अपमानित महसूस कर रहे हैं। चार बार विधायक और सांसद रहे हैं। पार्टी ने बहुत कुछ दिया, मगर उन्होंने भी पूरी जिदगी कांग्रेस को समर्पित कर दी। अब लग रहा है कि वे जनता के लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं। जहां जनता का हित ही सुरक्षित नहीं, वहां रहकर वे क्या करेंगे? प्रियंका ने उन्हें वार्ता के लिए सात दिन में दिल्ली बुलाने का भरोसा दिया। चार दिन बाद भी कोई सूचना नहीं मिली है।

....

मेरी प्रियंका गांधी से कुछ मुद्दों पर बात हुई है। जहां जनता का हित प्रभावित हो, वहां मैं नहीं रह सकता। जहां मान-सम्मान मिले, वहां जाने पर विचार किया जा सकता है। फिलहाल, कांग्रेस में ही हूं, लेकिन दुखी हूं। पार्टी में वफादारी और संघर्ष को सम्मान नहीं मिल रहा है। सपा या अन्य किसी दल में जाने के बारे में नहीं सोचा है। कहां रहूंगा, यह भविष्य तय करेगा।

बिजेंद्र सिंह, पूर्व सांसद कांग्रेस

बिजेंद्र सिंह पार्टी के आधार स्तंभ हैं। चार बार के विधायक व सांसद हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के लिए मेहनत की है। कुछ मुद्दों पर वे पार्टी से नाराज हो सकते हैं। उनके सपा में जाने की बात निराधार है। वे कांग्रेस में हैं और रहेंगे।

सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.