Move to Jagran APP

Shardiya Navratri 2022 : अलीगढ़ में भाजपा नेत्री रूबी आसिफ ने दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर रखा व्रत

Shardiya Navratri 2022 घर में गणेश प्रतिमा स्‍थापित करने और फिर उसे विसर्जित करने को लेकर चर्चा में आयी अलीगढ़ की भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने नवरात्रि पर घर में दुर्गा प्रतिमा स्‍थापित कर पूजा अर्चना शुरू कर दी है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 26 Sep 2022 07:32 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 07:32 PM (IST)
Shardiya Navratri 2022 : अलीगढ़ में भाजपा नेत्री रूबी आसिफ ने दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर रखा व्रत
घर में दुर्गा प्रतिमा स्‍थापित कर पूजा करती रूबी आसिफ खान। सौजन्‍य : जागरण

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Shardiya Navratri 2022 : गणेश प्रतिमा घर में स्थापित कर चर्चाओं में रहीं BJP leader Ruby Asif Khan ने अब दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूर्जा-अर्चना शुरू कर दी है। सोमवार को पहले नवरात्रि में उन्होंने व्रत रखकर विधि विधान से पूजन किया। पूरे नवरात्रि व्रत रखने को संकल्प लिया है। 

loksabha election banner

गणेश प्रतिमा की स्‍थापना व विसर्जन को लेकर आई चर्चा में

BJP Mahila Morcha Jaiganj Mandal की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ RSS के Muslim National Forum की जिला संयोजक भी हैं। गणेश प्रतिमा स्थापित करने और विसर्जन को लेकर वह चर्चाओं में रहीं। उलेमा और मौलानाओं पर उन्होंने धमकाने के आरोप लगाए, जान का खतरा भी बताया। गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई थी। अब उन्होंने घर में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की है।

नौ दिन पूजा अर्चना कर देश के अमन चैन की करेंगी दुआ

रूबी ने बताया कि प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से नौ दिन पूजा अर्चना कर देश में अमन चैन के लिए प्रार्थना करेंगी। फतवा जारी करने वाले मौलवियों को सद्बुद्धि देने के लिए भी दुआ करेंगी। ईश्वर और अल्लाह से प्रार्थना और दुआ कर रही हैं। देश में अमन-चैन रहे, हिंदू-मुस्लिम सब मिलजुल कर रहें, दोनों धर्मों के त्योहार मिलजुल कर मनाएं जाएं, यही प्रार्थना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.