Move to Jagran APP

अलीगढ़ में BJP का सेवा के साथ निशाना है 2022, विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा

दिल्ली की दो दिनों की हलचल समाप्त होते ही भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई। शनिवार को वृंदावन में क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक में तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। विधानसभा चुनाव को देखते हुए आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा बनाई गई है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 09:50 AM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 09:50 AM (IST)
अलीगढ़ में BJP का सेवा के साथ निशाना है 2022, विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा
भाजपा ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा बनाई गई है।

अलीगढ़, जेएनएन। दिल्ली की दो दिनों की हलचल समाप्त होते ही भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई। शनिवार को वृंदावन में क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक में तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। विधानसभा चुनाव को देखते हुए आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा बनाई गई है। भाजपा 12 जुलाई तक ब्लाक प्रमुख के चुनाव को संपन्न करने के बाद चुनावी समर में कूद जाएगी।

loksabha election banner

कोरोना के चलते सबकुछ थमा था

पिछले डेढ़ महीने से काेरोना के चलते सबकुछ थमा हुआ था। अब कुछ राहत मिलने के बाद से चुनावी तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा की शनिवार को वृंदावन में हुई बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल समेत कई पदाधिकारी थे। बताया जाता है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां की गईं हैं। एक-दो दिन में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके बाद ब्लाक प्रमुख के चुनाव कराए जाएंगे। 12 जुलाई तक चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इसके बाद संगठन के चुनाव होंगे। युवा मोर्चा, महिला, अल्पसंख्यक और किसान मोर्चे के चुनाव होंगे। प्रकोष्ठ और प्रकल्प का गठन किया जाएगा। बोर्ड और निगम के रिक्त पड़े पदों को भरा जाएगा। पार्टी की कोशिश होगी कि अधिक से अधिक पदों पर कार्यकर्ताओं को समाहित किया जाएगा। क्योंकि चार साल से भी अधिक समय से बोर्ड और निगम के पदों को भरा नहीं गया, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। चुनावी माहौल को देखकर भाजपा भांप गई। इसलिए रिक्त पदों को भरे जाने की कवायद तेज हो गई है। फिर चुनावी बिगुल फूंक दिया जाएगा। हालांकि, कोरोना को लेकर अभी चुनाव प्रचार तेज तो नहीं होगा, मगर भाजपा सेवा कार्यो के माध्यम से जनता के बीच जाएगी। इसलिए जुलाई से भाजपा सेवाकार्यो की शुरआत कर देगी। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि पार्टी के नियमित कार्यक्रम चलते रहते हैं, कोरोना के समय भी हम सब सेवा में लगे रहे, इसलिए आगामी दिनों में उन्हीं कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया गया है। संगठन के माेर्च और प्रकोष्ठों का गठन किया जाएगा। जिला प्रभारी श्रीचंद्र शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत, क्षेत्रीय मंत्री इं. राजीव शर्मा, अनीता जैन मौजूद थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.