अलीगढ़ की अदालत का अहम फैसला, 17 साल पहले संजीव हत्याकांड में आठ लोगों को उम्रकैद
अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र के गांव बिसारा में संजीव की हत्या के मामले में जिला जज डा. बब्बू सारंग की अदालत ने आठ लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस हत्याकांड को कुख्यात अपराधी बलिया उसके भाई कप्तान के गिरोह ने अंजाम दिया था।
By Sumit Kumar SharmaEdited By: Sandeep kumar SaxenaPublished: Fri, 18 Nov 2022 06:50 PM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2022 06:50 PM (IST)
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश के जनपद खैर थाना क्षेत्र के गांव बिसारा में संजीव की हत्या के मामले में जिला जज डा. बब्बू सारंग की अदालत ने आठ लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस हत्याकांड को कुख्यात अपराधी बलिया, उसके भाई कप्तान के गिरोह ने अंजाम दिया था। हत्या दो मार्च 2005 को हुई थी। बिसारा गांव के चाचा-भतीजे के दोहरे हत्याकांड में संजीव गवाह था। इसी के चलते घर में घुसकर उसकी हत्या की गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें