Impact of Priyanka Tweet : अब नहीं सड़ेंगे शव, बदलेगी व्यवस्था
प्रियंका गांधी के ट्वीट से स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है। पोस्टमार्टम के इंतजार में कोई शव बर्फ की सिल्ली पर नहीं रखे जाएंगे।
अलीगढ़ [जेएनएन]: प्रियंका गांधी के ट्वीट से स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है। पोस्टमार्टम के इंतजार में कोई शव बर्फ की सिल्ली पर नहीं रखे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने 16 शवों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यकतानुसार डीप फ्रीजर रखने की तैयारी शुरू कर दी है।
ये है सूरतेहाल
वर्तमान में पोस्टमार्टम हाउस पर छह डीप फ्रीजर है, इनमें से आए दिन डीप फ्रीजर खराब हो जाते हैं। प्रियंका के ट््वीट के बाद रविवार को खराब डीप फ्रीजर ठीक कराया गया। सीएमओ डॉ. बीपीएस कल्याणी ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस के लिए चार डीप फ्रीजर और खरीदे जाएंगे।
डीप फ्रीजर की व्यवस्था
दीनदयाल चिकित्सालय व जिला अस्पताल में शव रखने के लिए एक-एक डीप फ्रीजर की व्यवस्था है, मगर इन दिनों फ्रीजर खराब हैं। दोनों सीएमएस को तत्काल फ्रीजर ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा दीनदयाल में ङ्क्षसगल बॉडी के लिए एक नया डीप फ्रीजर व जिला अस्पताल में एक फ्रीजर ङ्क्षसगल बॉडी व एक फ्रीजर डबल बॉडी के लिए नए खरीदे जाएंगे। दोनों अस्पतालों में छह शवों को रखने की व्यवस्था हो जाएगी। अपरिहार्य कारणों से यदि किसी शव को पोस्टमार्टम में देरी होगी तो उसे अस्पताल में ही सुरक्षित रख लिया जाएगा। इस तरह 16 शवों को रखने की व्यवस्था हो जाएगी। वर्तमान 9 से 10 शव ही पोस्टमार्टम के लिए रोज आते हैं।
ये था मामला
अमीर निशा निवासी शरीफुर्रहमान की करीब पांच दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर कोरोना जांच रिपोर्ट आने तक इंतजार को कहा गया। स्वजनों ने आरोप लगाया कि फ्रीजर खराब बताते हुए सुबह-शाम बर्फ की सिल्ली मंगाई गई, जिस पर 500 रुपये रोजाना खर्च हुए। सिल्ली मंगाने पर हंगामा भी हुआ। मीडिया ने यह मामला प्रमुखता से उठाया। रविवार को इसी खबर के हवाले से ही प्रियंका गांधी ने ट््वीट किया।
पहले भी हुई फजीहत
कुछ दिनों पूर्व पीपीई किट पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पड़ी होने से लोगों में दहशत फैल गई थी। दो साल पूर्व पोस्टमार्टम हाउस में लाए गए अज्ञात शव को डीप फ्रीजर की बजाय बाहर टीन शेड के नीचे ही रख दिया गया। मुख्य द्वार से एक कुत्ता शव तक पहुंच गया और उसे नोंच-खसोटने लगा। वीडियो वायरल हुआ तो दो कर्मचारी निलंबित कर दिए गए। 2004 में इगलास के सुंदर ङ्क्षसह के शव की आंख को नेवला नोच ले गया था। फिर भी, आए दिन ऐसी लापरवाही सामने आती रही है।