विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब ग्रेजुएशन के बाद एक साल में मिल जाएगी मास्टर डिग्री, नौ नए कोर्स शुरू

Published: Thu, 20 Aug 2026 02:18 PM (IST)

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय स्नातक ऑनर्स पूरा करने वाले छात्रों के लिए एक वर्षीय मास्टर डिग्री कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जासं, अलीगढ़। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नई व्यवस्था में चार वर्षीय स्नातक आनर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों के लिए अब एक वर्षीय मास्टर डिग्री का विकल्प उपलब्ध होगा।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई, 2026 सत्र से इसके तहत नौ नए मास्टर डिग्री कार्यक्रम शुरू किए हैं।

एक वर्ष में मास्टर डिग्री

इग्नू के अलीगढ़ केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डा. अजय वर्धन आचार्य ने बताया कि चार वर्षीय स्नातक आनर्स की पढ़ाई पूरी करने वाले पात्र विद्यार्थी आनलाइन व दूरस्थ शिक्षा माध्यम से संबंधित विषय में एक वर्ष में मास्टर डिग्री पूरी कर सकेंगे।

इस व्यवस्था के तहत अर्थशास्त्र, इतिहास, वाणिज्य, समाजशास्त्र, पत्रकारिता एवं जनसंचार, अंग्रेजी, उर्दू, हिंदी और संस्कृत में मास्टर डिग्री कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। सामाजिक विज्ञान से जुड़े विषयों में अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और इतिहास के एक वर्षीय मास्टर कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- IGNOU Admission 2026: इग्नू जुलाई सेशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब 31 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन का मौका

चार वर्षीय बीकाम आनर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक वर्षीय एमकाम, पत्रकारिता व जनसंचार में एक वर्षीय एमए का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। मानविकी विषयों में चार वर्षीय यूजी आनर्स व यूजी आनर्स विद रिसर्च करने वाले विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग ट्रैक निर्धारित किए गए हैं। अब तक स्नातक के बाद सामान्य रूप से दो वर्षीय मास्टर डिग्री का विकल्प उपलब्ध था।

नई व्यवस्था से चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को कम समय में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल करने का अवसर मिलेगा। इग्नू के अनुसार यह पहल उच्च शिक्षा को अधिक लचीला और विद्यार्थी केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें- इग्नू में दाखिले के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 16 अगस्त तक करें आवेदन; M.Com. में भी लें एडमिशन