Move to Jagran APP

कृषि विधेयकों का विरोध, दिल्ली रवाना हुए क्षेत्रीय किसान Aligarh news

कृषि विधेयकों के विरोध में उतरे अलीगढ़ के किसान मंगलवार को दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। खेरेश्वर चौराहे पर किसानों ने जमकर नारेबाजी की। केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 05:33 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 05:33 PM (IST)
कृषि विधेयकों का विरोध, दिल्ली रवाना हुए क्षेत्रीय किसान Aligarh news
खेरेश्वर चौराहे पर किसानों ने जमकर नारेबाजी की।

अलीगढ़, जेएनएन : कृषि विधेयकों के विरोध में उतरे अलीगढ़ के किसान मंगलवार को दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। खेरेश्वर चौराहे पर किसानों ने जमकर नारेबाजी की। केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

चौराहे पर किया विरोध प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के दर्जनों कार्यकर्ता दोपहर दो बजे खेरेश्वर चौराहे पर जमा हो गए। यहां धरना देकर विधेयकों का विरोध किया। राष्ट्रीय महासचिव प्रेमपाल सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार की हठधर्मिता समझ से परे है। प्रदेश उपाध्यक्ष एसके सिंह राना ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले से 1000 किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं, जहां मांग न माने जाने तक रुके रहेंगे और केंद्र सरकार की नीतिओं का विरोध करेंगे। प्रदेश महासचिव डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि किसानों की मुख्य मांग है कि अनाज को व्यापारी द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर न खरीदा जाए। यदि वो खरीदता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो। जिलाध्यक्ष बबलू प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों किसान विरोधी कानून को वापस लेने होंगे और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना होगा। जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि किसान आयोग का गठन किया जाए। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले किसानों को पेंशन दी जाए। दिल्ली कूच करने वालो में मानवेंद्र सिंह, विकास लोधी, वीरेश सिंह, लव ठाकुर, गोपाल सिंह, विपिन कुमार, योगेंद्र पाल सिंह, पूरनमल गौतम, महेंद्र प्रताप सिंह, शिव सिंह, चोब सिंह, उदित सिंह, प्रेमलता, सावित्री, भूदेवी आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.