अलीगढ़ में मानवता तार तार, जिला अस्पताल की नाली में बेहोश मिला युवक
स्वास्थ्य विभाग अस्पताल की निशुल्क सेवाओं का लाभ लोगों को देने का भले ही लाख दावा करे लेकिन हकीकत कुछ और ही है। गरीब और असहाय लोगों को लाख प्रयास के बावजूद इलाज नहीं मिल पा रहा
By Edited By: Published: Mon, 06 May 2019 03:00 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 03:22 PM (IST)
अलीगढ़ (जेएनएन)। अलीगढ़ (जेएनएन)। स्वास्थ्य विभाग अस्पताल की निशुल्क सेवा लोगों को भले ही लाख दावा करे, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। गरीब और असहाय लोगों को लाख प्रयास के बावजूद इलाज नहीं मिल पा रहा है। इसका अंदाजा सोमवार को जिला मलखान सिंह चिकित्सालय की नाली में मिले बेहोश युवक से लगाया जा सकता है। इलाज के अभाव में बीमार युवक ने अस्पताल परिसर में ही दम तोड़ दिया।
नाली में तड़पता रहा युवक
अहम बात यह है कि जिला मलखान सिंह अस्पताल को तेजी के साथ ई-हॉस्पिटल बनाने का काम चल रहा है। काफी हद तक काम हो भी चुका है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। अस्पताल के डॉक्टर, स्टाफ और आम इंसान कितने संवेदनशील हैं, इसका अंदाजा नाली में पड़े बेहोश युवक से लगाया जा सकता है। इस युवक ने इलाज के लिए प्रयास भी किया होगा, लेकिन किसी ने भी गंभीरता से नहीं लिया। इस युवक के प्रति किसी को भी रहम नहीं आया। डॉक्टरों के साथ-साथ स्टाफ की भी नजर इस वंदे पर नहीं पड़ी जो कि मलखान सिंह अस्पताल के अन्दर नाली में तड़प रहा था।
मलखान को ई-हॉस्पिटल की कोशिश
अलीगढ़ जिले के दो अस्पताल ई-हॉस्पिटल मे तब्दील होंगे। मलखान सिंह जिला अस्पताल एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय को ई-हॉस्पिटल बनाया जाना है। इसके लिए तैयारियां तेज चल रही है। सूबे भर मे 19 जिले के कुल 27 अस्पतालो को ई-हॉस्पिटल मे तब्दील किया जाना है। ई-हॉस्पिटल परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए पंडित दीनदयाल चिकित्सालय को 29.69 लाख रूपये मिले है। मलखान सिह जिला चिकित्सालय के लिए कुल 31.69 लाख प्राप्त दिए गए। ई-हॉस्पिटल के तहत अस्पतालो का आधुनिकीकरण किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें