बाइक की टक्कर से होमगार्ड घायल
अलीगढ़ : गंगीरी क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी भगवान सिंह होमगार्ड शनिवार की सुबह थाना गंगीरी
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Dec 2017 12:59 AM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 12:59 AM (IST)
अलीगढ़ : गंगीरी क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी भगवान सिंह होमगार्ड शनिवार की सुबह थाना गंगीरी में ड्यूटी के लिए बाइक द्वारा आ रहा था। गांव हिदरामई निवासी अरविंद तथा दिनेश बाइक द्वारा बिहारीपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में गांव बिहारीपुर मोड़ के निकट दोनों की बाइक आमने-सामने से टकरा गई जिसमें होमगार्ड भगवान सिंह तथा अरविंद घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरबी पर तैनात सिपाही वीरेंद्र कुमार तथा जितेंद्र ने दोनों घायलों को छर्रा सामुदायिक केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें