होली के चलते ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल, वेटिंग लिस्ट हुई लंबी; त्योहार पर आधा दर्जन स्पेशल चलाएगा रेलवे
होली के कारण ट्रेनों में आरक्षण पूरी तरह भर गए हैं, प्रतीक्षा सूची 110 से 140 तक पहुंच गई है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददता, अलीगढ़। होली को लेकर ट्रेनों में आरक्षण फुल हो गए हैं। दिल्ली से लेकर हावड़ा व बिहार जाने वाली ट्रेनों में आरक्षित टिकट नहीं मिल रहा है। प्रतीक्षा सूची 110 से ऊपर पहुंच चुकी है। अब लोगों को होली पर चलने वाली विशेष ट्रेनों का इंतजार है।
होली के त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह है। ऐसे लोग जो अपने घर से दूर रहकर दूसरे जनपद में रहकर नौकरी एवं व्यवसाय करते हैं। उन्होंने रंगों का त्योहार होली अपने स्वजन के साथ मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इनमें अधिकांश लोगाें ने पहले ही ट्रेनों में आरक्षित सीट बुक करा ली हैं।
वर्तमान स्थिति यह है कि अलीगढ़ से लेकर बिहार और हावड़ा तक की ट्रेनों में आरक्षित टिकट नहीं मिल रहा है। प्रतीक्षा सूची 110 से लेकर 140 तक प्रतीक्षा सूची पहुंच गई है। स्लीपर क्लास में कालका मेल में 110, स्वतंत्रता सेनानी में 120, मगध एक्सप्रेस में 135 तक प्रतीक्षा सूची पहुंच गई है। महानंदा एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस व वैशाली एक्सप्रेस में 65 से लेकर 110 तक प्रतीक्षा सूची आ गई है। यही हाल जगन्नाथपुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का है।
25 फरवरी से चलेंगी विशेष ट्रेन
होली को लेकर उत्तर मध्य रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। अब तक प्रयागराज से दिल्ली के बीच चार ट्रेनों की घोषणा पहले ही जा चुकी है। नई दिल्ली-हावड़ा के बीच विशेष होली स्पेशल ट्रेन संख्या 04052 नई दिल्ली-हावड़ा 25 फरवरी को शाम 6:15 बजे चलेगी। अलीगढ़ जंक्शन पर रात 9:18 बजे पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन कानपुर के लिए रवाना होगी। ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी का एक कोच, तृतीय श्रेणी के दो व स्लीपर के नौ कोच होंगे। ट्रेन का संचालन तीन मार्च तक होगा।

होली पर रोडवेज ने कसी कमर, लंबे रूटों पर दौड़ेंगी 200 बसें
रंगों के त्योहार होली को लेकर रोडवेज तैयारियों में जुटा हुआ है। घर जाने वाले यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए कानपुर, लखनऊ व फर्रुखाबाद आदि रूटों पर 200 विशेष बसें चलाईं जाएंगी। इसके लिए नई बसों के साथ-साथ पुरानी बसों को लंबे रूट पर दौड़ाने मरम्मत की जा रही है।होली पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है।
28 फरवरी से श्रद्धालुओं का बड़ी संख्या में आवागमन शुरू हो जाएगा। इस अवधि में बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अतिरिक्त बसों के साथ ही उनके फेरे भी बढ़ेंगे। विशेष बसों का संचालन एक फरवरी से शुरू होगा।
यह भी पढ़ें- होली से पहले कृषकों को मिलेगा तोहफा, UP के 3 लाख 93 हजार लोगों को मिलेगी PM किसान सम्मान निधि; लिस्ट जारी
क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बसों के संचालन के लिए सभी एआरएम को निर्देश दे दिए गए हैं। चालक-परिचालकों के अवकाशों पर रोक लगा दी है। दस दिन के लिए चालक और परिचालकों सहित अन्य कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसकी जानकारी दे दी गई है।
