होली के बाद चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
- रेलवे के निर्णय से लोगों को हैरानी जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : होली के बाद यदि होली स्प
- रेलवे के निर्णय से लोगों को हैरानी
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : होली के बाद यदि होली स्पेशल ट्रेन चले तो हैरानी तो होगी ही। उत्तर मध्य रेलवे ने होली स्पेशल इलाहाबाद आनंद विहार स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर हैरानी वाला ऐसा ही निर्णय लिया है। ट्रेन चार मार्च से सात मार्च के बीच चलेगी। जबकि होली दो मार्च की है।
स्पेशल ट्रेन अलीगढ़ में तड़के सुबह 3:40 बजे आकर 3:42 पर रवाना होगी। आनंद विहार से इलाहाबाद जाते समय सुबह 9:40 बजे आकर 9:42 बजे रवाना होगी। ट्रेन में छह समान्य, 12 स्लीपर एक एसी डिब्बा होगा।
वर्जन :
वापसी में यात्रियों के दबाव से निपटने को कुछ होली स्पेशल ट्रेन चलाई है, जिससे यात्रियों को दिक्कतें न हो। होली पर घर जाने के लिए कई ट्रेनें है। जिनमें होली स्पेशल भी हैं।
अमित कुमार, जनसपंर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे
पहले चलती तो मिलता भरपूर लाभ
होली को लेकर अधिकतर ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल हैं। वेटिंग भी 100 से ऊपर पहुंच चुकी हैं। यदि ऐसे में यह ट्रेन होली से पहले चलती तो काफी यात्रियों को वेटिंग टिकट नहीं लेनी पड़ती। होली स्पेशल ट्रेन का लाभ सिर्फ वापसी में ही यात्रियों को मिलेगा।
यात्री वर्जन
रेलवे के सिस्टम के आगे यात्री बेबस दिखते हैं। त्योहार पर वेटिंग में यात्रा करना मजबूरी बन जाती है। रसूखदार लोग विभिन्न कोटा से टिकट कंफर्म करा लेते हैं, लेकिन सामान्य यात्रियों को आसानी से कंफर्म टिकट नहीं मिल पाती।
सुमित कुमार
ट्रेन होली स्पेशल हैं, लेकिन चलेगी होली के दो दिन बाद। यह काफी निराशाजनक है। यदि होली से तीन दिन पूर्व से इसे चलाया होता तो वेटिंग में यात्रा न करनी पड़ती। सामान्य यात्री भी सुविधाजनक तरीके से पर्व पर घर जा सकता था।
राजकुमार
............
आकाशदीप......