Move to Jagran APP

एसओ को धक्का दे हिंदुत्ववादी संजू को छुड़ा ले गए कार्यकर्ता, भांजीं लाठियां Aligarh News

धारा 144 लागू होने के बावजूद पुतला फूंकने और नारेबाजी करने पर पुलिस ने हिंदुत्ववादी नेता संजू बजाज और एक कार्यकर्ता को गाड़ी में बिठा लिया। इस पर कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 11:24 AM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 06:20 PM (IST)
एसओ को धक्का दे हिंदुत्ववादी संजू को छुड़ा ले गए कार्यकर्ता, भांजीं लाठियां Aligarh News
एसओ को धक्का दे हिंदुत्ववादी संजू को छुड़ा ले गए कार्यकर्ता, भांजीं लाठियां Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: नुमाइश प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ङ्क्षहदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की बुधवार शाम पुलिस से नोकझोंक हो गई। धारा 144 लागू होने के बावजूद पुतला फूंकने और नारेबाजी करने पर पुलिस ने  हिंदुत्ववादी नेता संजू बजाज और एक कार्यकर्ता को गाड़ी में बिठा लिया। इस पर कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने लाठियां फटकारकर उन्हें खदेड़ा, लेकिन कार्यकर्ता नहीं हटे और दोनों को पुलिस की गाड़ी से खींच ले गए। संजू ने पुलिस पर चांटा मारने का भी आरोप लगाया है।

loksabha election banner

यह है मामला

संजू बजाज का पिछले दिनों नुमाइश में दुकान आवंटन को लेकर विवाद हो गया था। नुमाइश बाबू ने मुकदमा दर्ज करा दिया। फिर भाजपाइयों के साथ में ङ्क्षहदू जागरण के कार्यकर्ताओं ने बन्ना देवी थाने का घेराव किया। मांग की कि नुमाइश बाबू को पद से हटाया जाए। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संजू ने मुख्यमंत्री आवास पर आत्महत्या करने का एलान भी किया। लखनऊ जाने से पहले कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया था। इसके बाद से संजू रामलीला मैदान पर बाबू को हटाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

बुधवार दोपहर करीब पांच बजे संजू बजाज ने कार्यकर्ताओं के साथ रामलीला मैदान के बाहर नुमाइश प्रशासन की अर्थी निकाली, फिर पुतला फूंका। नुमाइश प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की, जिससे जाम लग गया। धारा 144 का हवाला देकर पुलिस ने इन्हें रोका तो बहस हो गई। संजू का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उन्हें चांटा मारा। इसके बाद उन्हें व एक कार्यकर्ता अमर को गाड़ी में बिठाकर ले जाने लगे। इसी बात से गुस्साए कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। पुलिस से धक्का मुक्की हुई। बात ज्यादा बढऩे पर कुछ कार्यकर्ता डंडे भी ले आए। इस तरह का वीडियो भी वायरल हो रहा है। धक्कामुक्की कर एसओ को घेर लिया और गाड़ी से दोनों को बाहर निकाल लिया। एबीवीपी के संगठन मंत्री योगेंद्र व सीटू चौधरी ने बीच-बचाव भी किया। गांधीपार्क इंस्पेक्टर शंभूनाथ सिंह ने बताया कि पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ता सड़क पर आकर नारेबाजी कर रहे थे। उन्हें हटाया गया तो बहस करने लगे। किसी को चांटा नहीं मारा।

संजू पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी

संजू बजाज पर गुंडा एक्ट लगने की तैयारी हो गई है। उनके खिलाफ कई थानों में करीब एक दर्जन मुकदमे हैं। पुलिस ने सभी मामलों की रिपोर्ट डीएम को भेजी दी है। अंतिम निर्णय डीएम लेंगे। गुंडा एक्ट की पत्रावली को तालीम कराया जा रहा है। बुधवार को पुलिस विभाग ने संजू बजाज पर गुंडा एक्ट लगाने के संबंध में पत्रावली प्रशासन को भेज दी । करीब एक सप्ताह में प्रशासनिक स्तर पर बयान दर्ज कराए जाने के बाद डीएम की ओर से गुंडा एक्ट में निरुद्ध कराने की संस्तुति होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.