Former CM Kalyan Family Quarantine: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का स्वास्थ्य सामान्य, राष्ट्रपति व सीएम ने जाना हाल
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का स्वास्थ्य सामान्य है। हालांकि उन्हें दिल्ली भर्ती कराया जाएगा। कल्याण सिंह के पुत्र और एटा के सांसद राजवीर सिंह ने बताया कि बाबूजी की तबीयत सामान्य है।
अलीगढ़ जेएनएन : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का स्वास्थ्य सामान्य है। हालांकि, उन्हें भर्ती कराया जाएगा। कल्याण सिंह के पुत्र और एटा के सांसद राजवीर सिंह ने बताया कि बाबूजी की तबीयत सामान्य है। उन्हेंं गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पीटल मेें भर्ती करा दिया है।
बस सभी प्रार्थना कीजिए
सांसद ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फोन पर बाबूजी का हालचाल जाना है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यंमत्री केशव प्रसाद मौर्य आदि ने भी फोन पर तबीयत के बारे में जानकारी की है। राजू भैया ने कहा कि एहतियातन पूरा परिवार क्वारंटाइन हो गया है। राजू भैया दिल्ली में उनकी पत्नी व पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा और छोटा बेटा अलीगढ़ में राज पैलेस में क्वारंटाइन हैं। राजू भैया ने सभी से कहा है उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस, सभी प्रार्थना करें।