Move to Jagran APP

हाथरस के हाकी कोच पीयुष दुबे को बेस्‍ट काेच आफ साई का अवार्ड

हाथरस जागरण संवाददाता। टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम को अपनी अगुवाई में मेडल दिलाने वाले कोच पीयुष दुबे का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चमका है। उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बेस्ट कोच ऑफ साई के अवार्ड से नवाजा गया है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Thu, 18 Nov 2021 11:12 AM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 11:15 AM (IST)
हाथरस के हाकी कोच पीयुष दुबे को बेस्‍ट काेच आफ साई का अवार्ड
साई के बेस्ट कोच के लिए पीयुष दुबे को दिल्ली में खेल मंत्री ने किया सम्मानित।

हाथरस, जागरण संवाददाता। टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम को अपनी अगुवाई में मेडल दिलाने वाले कोच पीयुष दुबे का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चमका है। उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बेस्ट कोच ऑफ साई के अवार्ड से नवाजा गया है। उन्हें सम्मान दिए जाने से उनके पैतृक गांव रसमई में भी जश्न का माहौल है।

loksabha election banner

कई साल से भारतीय पुरुष हाकी टीम के कोच रहे हैं पीयुष

क्षेत्र के गांव रसमई के रहने वाले पीयुष दुबे बीते कई सालों से भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कोच के रूप में सेवा दे रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक दिलाकर पीयुष दुबे ने बेहतरीन प्रशिक्षक होने का प्रमाण दुनियाभर के सामने पेश किया था। इसके बाद टोक्यो से लेकर दिल्ली तक, दिल्ली से गांव तक भारतीय हॉकी टीम और कोच पीयुष दुबे को सम्मानित किया गया। इसके अलावा हाल ही में कोच पीयुष दुबे को बेहतरीन प्रशिक्षण के लिए प्रोन्नत किया गया था। अब हॉकी टीम के कोच पीयुष दुबे को खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वेस्ट साईं हॉकी कोच के अवार्ड से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान 2016-17 से 2018-19 तक कोच भारतीय पुरुष हॉकी टीम के रूप में बेहतरीन सेवा देने के लिए दिया गया है।

दिल्‍ली में दिया गया पुरस्‍कार

17 नवंबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भारत सरकार खेल मंत्रालय के तत्वाधान में आयोजित हुए सम्मान समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में माननीय मंत्री निशीथ प्रामाणिक एवं महानिदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण संदीप प्रधान जी भी उपस्थित रहे। इस दौरान कोच पीयूष दुबे ने कहा की मुझे अत्यंत ख़ुशी एवं गर्व है कि भारतीय खेल प्राधिकरण ने मेरे विगत कई वर्षों के प्रशिक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्य को रेखांकित कर मुझे पुरस्कृत किया है। इस अवार्ड के लिए मैं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर, महानिदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण संदीप प्रधान जी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। इससे उनके पैतृक गांव रसमई में खुशी का माहौल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.