कामयाबी हासिल करने के लिए मेहनत और लगन जरूरी Aligarh news
थाना बरला के गांव कलियानपुर रानी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं को स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया। स्नातक प्रभारी मास्टर यज्ञपाल सिंह लोधी को मुख्य अतिथि बनाया गया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक छात्र को ड्रेस में ही स्कूल में आना चाहिए। इससे सभी छात्रों में समानता होती है।
बरला, जेएनएन : थाना बरला के गांव कलियानपुर रानी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं को स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया। स्नातक प्रभारी मास्टर यज्ञपाल सिंह लोधी को मुख्य अतिथि बनाया गया।
सभी ड्रेस में स्कूल आएं
इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को बताया कि प्रत्येक छात्र को ड्रेस में ही स्कूल में आना चाहिए। इससे सभी छात्रों में समानता होती है। उन्होंने बताया कि कामयाबी हासिल करने के लिए मेहनत और लगन बहुत जरूरी है। पढ़ने का और खेलने का टाइम टेबिल होना चाहिए। हमें अपने माता-पिता के सपने को साकार करना चाहिए। जो वह अपनी आंखों में देख रहे हैं।
पढ़ाई के साथ योग भी जरूरी
प्रधानाचार्य वेदपाल सिंह ने भी छात्रों को बताया कि पढाई के साथ रोजाना योग भी करना चाहिए। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहे। मस्तिष्क में अच्छे विचार हों। उन्होंने कहा कि योग के लिए भी टाइम टेबल बनाएं और उसी के अनुसार नियमित योग करें ताकि निरोग रह सकें। इस दौरान मनोज कुमार, विवेक, आरती, नेहा आदि मौजूद थे।