विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियन गेम्स में छाए अलीगढ़ के गुलवीर, देश के लिए जीता तीसरा पदक; बनाया रिकॉर्ड

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 29 Sep 2026 06:15 PM (IST)

अलीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स में तीन पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया है। वह तीन स्पर्धाओं ...और पढ़ें

एशियन गेम्स में धूम मचाते गुलवीर सिंह।

एशियन गेम्स में धूम मचाते गुलवीर सिंह।

HighLights

  1. गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स में तीन पदक जीतकर रिकॉर्ड बनाया।

  2. वह तीन पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बने।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अतरौली के गांव सिरसा निवासी अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स में धमाल मचा दिया है। उन्होंने अलग-अलग दिनों में तीन स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और तीनों में ही भारत को पदक जिताया। ऐसा करके गुलवीर ने नया रिकार्ड भी कायम कर दिया है।

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव विवेक चौधरी ने बताया कि एशियन गेम्स में तीन स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले गुलवीर सिंह पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं। इनसे पहले यह ऐतिहासिक रिकार्ड पीटी उषा के नाम पर रहा है।

उन्होंने 1986 में सियोल में हुए एशियन गेम्स में रिकार्ड पांच पदक (चार स्वर्ण व एक रजत) हासिल कर भारत का नाम रोशन किया था। अब गुलवीर सिंह ने बतौर पुरुष एथलीट यह कारनामा किया है। उन्होंने पहले 10 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। इसके बाद सोमवार को 1500 मीटर दौड़ में भी रजत पदक देश को जिताया।

अब मंगलवार को 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक भारत की झोली में डाल दिया है। उनकी इस शानदार सफलता से गांव में जश्न का माहौल है। किसान पिता पप्पू सिंह व मां लक्ष्मी समेत अन्य स्वजन ने गांव में मिठाई बांटी। लोग ढोल की थाप पर डांस कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मना रहे हैं।