Move to Jagran APP

गोवर्धन गिरधारी सुन ले अरज हमारी

जिलेभर में रविवार को गोवर्धन पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 01:19 AM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 01:19 AM (IST)
गोवर्धन गिरधारी सुन ले अरज हमारी
गोवर्धन गिरधारी सुन ले अरज हमारी

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : जिलेभर में रविवार को गोवर्धन पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मां अन्नपूर्णा का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को गोबर से गोवर्धन का स्वरूप बनाकर अनाज व फलों से पूजन कर भजन-कीर्तन किया गया। जगह-जगह भंडारे हुए, अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया। नगला मसानी में ढाई कुंतल गाय के गोबर से गोवर्धन का स्वरूप बनाया गया।

loksabha election banner

वाष्र्णेय मंदिर में गोवर्धन पूजन किया गया। मंदिर समिति के प्रवक्ता भुवनेश वाष्र्णेय ने बताया कि सुबह 11 बजे गोमाता का पूजन हुआ। ठाकुरजी का भोग लगाया गया। दोपहर 12 बजे कड़ी-भात और तीन बजे अन्नकूट का प्रसाद बंटा। शाम को गोवर्धन महाराज के दर्शन कराए गए। श्रद्धालुओं ने 'हे गोवर्धन गिरधारी सुन ले अरज हमारी..', 'श्रीकृष्ण गोविद हरे मुरारी..' आदि भजन गाए। शहर विधायक संजीव राजा, भाजपा एमएलसी प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह, व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता, मनोज मिश्रा, पुखराज सराफ, राजाराम मित्र, एलडी वाष्र्णेय, इंद्रकुमार, अलका गुप्ता आदि मौजूद रहे। देहलीगेट क्षेत्र की नगला मसानी गोशाला में भी हर साल की भांति आयोजन किया गया। गोशाला प्रभारी कृष्णा गुप्ता ने बताया कि गोशाला में ढाई कुंतल गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज का स्वरूप बनाया गया। फूल व रंगों से सजावट की गई। शहर विधायक ने पूजन किया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अभिराम गोयल, लक्ष्मी नारायण, दिनेश डिब्बे वाले, महेंद्रपाल वाष्र्णेय, धर्मेंद्र, रमेश, राजकुमार, अनीता गुप्ता, संजना, रश्मि, इंदूवाला आदि मौजूद रहे।

अन्नकूट प्रसाद का वितरण : बैंक कॉलोनी प्रीमियर नगर शिव मंदिर पर शिव दुर्गा धर्मार्थ सेवा समिति ने गोवर्धन पूजा की। अन्नकूट का प्रसाद बांटा। इसमें समिति के अध्यक्ष गौरव मितल, महासचिव राजीव शर्मा, योगेश शर्मा, अजय शर्मा, आकाश गौतम, मनोज शर्मा, बीके शर्मा, आकाश मितल, अनिल कुमार, कुलदीप शर्मा, शंभू आदि का सहयोग रहा।

501 दीपों से आरती : रामघाट रोड पर तालसपुर गेट के पास निर्माणाधीन मां पीतांबरापीठ में भी गोवर्धन महोत्सव मनाया गया। अवस्थी ज्योतिष संस्थान के आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने पूजन करवाया। गोवर्धन महाराज की 501 दीपों से आरती हुई। प्रसाद भी वितरण किया गया। इस मौके पर सुधीर भारद्वाज, गुरुसरन वाष्र्णेय, सतीश वाष्र्णेय, नीरू शर्मा, वैष्णवी अवस्थी, कनिका अवस्थी, शासांक अवस्थी, रेशू शर्मा आदि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.