विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ruckus in Aligarh : दही हांडी कार्यक्रम में युवतियों से छेड़छाड़, मस्‍जिद में बंद कर युवकों को पीटा, हंगामा

By Anil KushwahaEdited By:
Published: Sat, 20 Aug 2022 06:04 AM (GMT+05:30)

Ruckus in Aligarh अलीगढ़ में श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर दही हांड़ी के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। आरोप है कि युवतियों ...और पढ़ें

पुलिस अधिकारियों से शिकायत करते पीड़ित । सौजन्‍य : जागरण
पुलिस अधिकारियों से शिकायत करते पीड़ित । सौजन्‍य : जागरण

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Ruckus in Aligarh : देहली गेट क्षेत्र की गली नंबर एक में कृष्ण जन्माष्टमी पर Dahihandi events के दौरान युवतियों से छेड़छाड़ काे लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इससे वहां हंगामा हो गया। आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपितों ने तीन युवकों को मस्‍जिद में बंद कर पीटा। बचाने आए लोगों पर पथराव कर दिया। मामला दो समुदाय का होने के चलते कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। देर रात DIG Deepak Kumar, SSP Kalanidhi Naithani भी फोर्स के साथ देहली गेट थाने पहुंच गए। मौके का भी भ्रमण किया। पुलिस ने मारपीट में घायल हुए पांच युवकों का मेडिकल भी कराया।  

मुस्‍लिम पक्ष पर छेड़छाड़ का आरोप : Guler Road street number one of Dehli Gate area में शुक्रवार रात दहीहांडी फोड का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में शामिल आयुष ने बताया कि मुस्लिम पक्ष के युवकों ने लड़कियों से छेड़छाड़ कर दी। इसका लोगों ने विरोध किया। तब तो आरोपित चले गए। कुछ देर बाद कई युवक इकट्टा हो गए और मुझ समेत तीन युवकों को पास में ही एक मस्‍जिद में खींच ले गए और मारपीट की। हमें बचाने आए लोगों पर पथराव कर दिया। रात साढ़े दस बजे हुई इस घटना से खलबली मच गई। कुछ ही देर में देहली गेट थाने से फोर्स मौके पर पहुंच गया। रात एक बजे महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत समेत बड़ी संख्या में भाजपाई भी थाने पहुंच गए। देहली गेट थाने में रात डेढ़ बजे डीआइजी और एसएसपी की मौजूदगी में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही थी।

इनका कहना है

दो पक्षों में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। एक पक्ष का यह भी आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उन्हें धार्मिक स्थल में खींचकर ले गए थे वहां मारपीट की। छेड़छाड़ की भी बात कही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला शांत है।

- कलानिधि नैथानी, एसएसपी